फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   illegal weapons recovered at kangra bus stand himachal pradesh

Himachal News: कांगड़ा बस स्टैंड में दो युवकों से पकड़े दो पिस्टल, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 08:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 28 Oct 2024 08:47 PM IST
सार

कांगड़ा पुलिस ने बस स्टैंड पर गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो पिस्टल (पिस्तौल) खाली मैगजीन सहित बरामद हुए।     

विज्ञापन
illegal weapons recovered at kangra bus stand himachal pradesh
पकड़े गए आरोपियों के पास से मिले हथियार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंची एक बस में सवार दो युवकों से बस स्टैंड कांगड़ा में पुलिस ने दो पिस्टल और एक खाली मैगजीन बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है। वहीं, आरोपियों की पहचान सुशांत कुमार निवासी चड़ी तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा और अजय दीप सिंह निवासी जिला गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई।

विज्ञापन


पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस को रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर दिल्ली से कांगड़ा की ओर आ रहे हैं। इसके बाद डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने पुराना कांगड़ा के पास नाकाबंदी कर दी। रातभर कांगड़ा की तरफ आने जाने वाली सभी गाड़ियों की जांच की गई। इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस ने कांगड़ा बस स्टैंड पर दिल्ली से आने वाली वोल्वो बसों से उतरने वाले यात्रियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


दोनों आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ के दौरान पिट्ठू बैग लेकर खड़े दो युवकों से जब पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। तलाशी लेने पर उनके बैग से दो पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शौकिया तौर पर लाए थे हथियार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चड़ी का युवक अपना कारोबार करता है, जबकि गुरदासपुर का युवक होटल में नौकरी करता है। युवकों ने पूछताछ में बताया कि शौकिया तौर पर वह इन हथियारों को लाए थे। हालांकि पुलिस की ओर से सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

एसपी कांगड़ा ने क्या कहा
उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी युवक इन हथियारों को कहां से और किस मकसद के लिए लेकर आए हैं, इन बिंदुओं को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed