{"_id":"6a3166803136a20c850bec9d","slug":"players-from-ghumarwin-won-25-medals-at-the-state-level-powerlifting-competition-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में घुमारवीं के खिलाड़ियों ने जीते 25 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में घुमारवीं के खिलाड़ियों ने जीते 25 पदक
Tue, 16 Jun 2026 08:36 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:36 PM IST
सार
पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में घुमारवीं के खिलाड़ियों ने जीते 25 पदक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिले के खिलाड़ियों ने कुल 25 पदक जीतकर बिलासपुर का नाम प्रदेश भर में गौरवान्वित किया। कोच निशांत चंदेल के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासित तैयारी और कड़ी मेहनत के बल पर प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता की विशेष उपलब्धियों में सबसे कम उम्र के प्रतिभागी अरमान शर्मा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
मात्र आठ वर्ष की आयु में उन्होंने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं 42 वर्षीय विपिन जमवाल ने भी अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि खेलों के प्रति समर्पण, निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने उम्र कोई बाधा नहीं होती
विज्ञापन
। कोच निशांत चंदेल ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता सभी खिलाड़ियों की अथक मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस समर्पण और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया, उसी का परिणाम है कि बिलासपुर प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहा।