फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pawan Hemraj Jagarnath who have been driving buses for 25 years without any accident will be honored today

एचआरटीसी स्थापना दिवस: बिना हादसा किए 25 साल से बस चला रहे पवन, हेमराज, जगरनाथ आज होंगे सम्मानित

Sat, 12 Oct 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 12 Oct 2024 04:00 AM IST
सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) आज अपना 50वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस दौरान एचआरटीसी के सरकाघाट डिपो के चालक पवन कुमार, शिमला लोकल डिपो के हेमराज और हमीरपुर डिपो के जगरनाथ को 25 साल से बिना दुर्घटना किए बसें चलाने के लिए आज मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।
 

विज्ञापन
Pawan Hemraj Jagarnath who have been driving buses for 25 years without any accident will be honored today
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एचआरटीसी के सरकाघाट डिपो के चालक पवन कुमार, शिमला लोकल डिपो के हेमराज और हमीरपुर डिपो के जगरनाथ को 25 साल से बिना दुर्घटना किए बसें चलाने के लिए आज मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) आज अपना 50वां स्थापना दिवस मनाएगा। शिमला के होटल पीटरहॉफ में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निगम के 21 अधिकारियों कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शिमला लोकल डिपो के परिचालक रमेश कुमार, मंडलीय कर्मशाला तारादेवी के चालक संजीव कुमार, मुख्य यांत्रिक क्षेत्रीय प्रबंधक कुल्लू लेखराम, मिनिस्ट्रयल स्टाफ श्रेणी से क्षेत्रीय प्रबंधक केलांग राधा देवी और क्षेत्रीय कार्यालय कुल्लू से उप निरीक्षक मनोज कुमार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। एक जुलाई से 15 सितंबर के बीच सबसे अधिक कैशलेस किराया लेने के लिए शिमला लोकल डिपो के परिचालक यशवंत सिंह को पहला, शिमला लोकल डिपो के राजीव को दूसरा और धर्मपुर डिपो के राजेंद्र कुमार को तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


डिपो स्तर पर बेहतरीन प्रबंधन के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल को पहला, मंडलीय कार्यशाला तारादेवी को दूसरा और क्षेत्रीय प्रबंधक रोहड़ू के तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा। मंडल स्तर पर सबसे बेहतर प्रबंधन के लिए मंडलीय प्रबंधक शिमला सम्मानित होंगे। लगेज पाॅलिसी के जरिये सबसे अधिक राजस्व जुटाने के लिए मंडलीय प्रबंधक शिमला सम्मानित होंगे। बिना ओवर टाइम सभी रूट संचालित करने के लिए उपमंडलीय प्रबंध विवेक लखनपाल सम्मानित होंगे। सबसे अधिक राजस्व कमाने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक केलांग को पहला, क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला ग्रामीण को दूसरा और मंडलीय कर्मशाला तारादेवी को तीसरा पुरस्कार मिलेगा। निगम के हित में असाधारण सेवाओं के लिए महाप्रबंधक संदीप दीवान सम्मानित होंगे। एचआरटीसी की प्रबंध निदेशक रोहनचंद ठाकुर ने बताया कि निगम के स्थापना दिवस पर कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतरीन सेवाएं देने वाली कर्मचारी मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 साल के सफर पर प्रदर्शित होगा वृत्तचित्र
शनिवार सुबह 11:00 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम के दौरान एचआरटीसी के 50 वर्षों के सफर पर तैयार किया गया वृत्तचित्र प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा निगम की गौरवमयी यात्रा पर आधारित कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण होगा। नाटक मंचन और नाटी भी प्रस्तुत होगी। स्वर्ण जयंती वर्ष पर एचआरटीसी के बस अड्डों को रंग-बिरंगी रोशनी से भी सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed