फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pahalgam Terror Attack Congress took out a candle march in Shimla paid tribute to killed in Pahalgam

Pahalgam Terror Attack: शिमला में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 25 Apr 2025 08:44 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 25 Apr 2025 08:44 PM IST
सार

Himachal Congress Candle March: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शिमला में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Congress took out a candle march in Shimla paid tribute to killed in Pahalgam
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शिमला के रिज मैदान कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। आतंकी हमले में मारे गए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की व शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। शेरे पंजाब से माल रोड से होते हुए कैंडल मार्च रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुआ।

विज्ञापन




कैंडल मार्च में प्रदेश कांग्रेस मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, सह प्रभारी चेतन चौहान के अतिरिक्त विधायक संजय रत्न, संजय अवस्थी, आशीष बुटेल, कुलदीप सिंह राठौर, अनुराधा राणा, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और कांग्रेस पहलगाम में हुए आतंकी हमले खिलाफ केंद्र सरकार के किसी भी फैसले के साथ खड़ी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Himachal Road Accident: बरात से लौट रही कार हादसे का शिकार, दूल्हे के भाई-भाभी और भतीजी सहित पांच की मौत

उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा देश आहत है और इस दुख की घड़ी में कांग्रेस देश के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस हमले में मारे गए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस दुखद घटना से पूरे देश में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि इस हमले में उन निर्दोष लोगों की हत्या की गई जो अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे,बहुत ही दुखद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एहतियात के तौर पर प्रदेश सरकार ने अपनी सभी सीमाओं पर भी कड़ी चौकसी बढ़ा दी है।



उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस हमले पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरा देश इस हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट कर रहा है और उनके परिवारों के साथ खड़ा है। आंतकवादियों की इस कायरता के लिए कड़ी सजा दी जानी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आंतकवादियों ने निर्दोष लोगों की हत्या ही नहीं की, बल्कि यह देश व मानवता पर हमला किया है, जिसे कभी सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है आतंकवाद का समूल खात्मा हो व इस हमले के जिम्मेवार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। जिससे भविष्य कोई भी ऐसी घटना को अंजाम न दे सकें। इस दौरान सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे कैंडल लाइट के साथ दो मिनट का मौन रखा व दिवंगत आत्माओं के प्रति अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed