फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mandi road accident in himachal pradesh five people including an 8 month old girl died

Himachal Road Accident: बरात से लौट रही कार हादसे का शिकार, दूल्हे के भाई-भाभी और भतीजी सहित पांच की मौत

Fri, 25 Apr 2025 07:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 25 Apr 2025 07:34 PM IST
सार

Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक सड़के हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची शामिल हैं।

विज्ञापन
mandi road accident in himachal pradesh five people including an 8 month old girl died
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरात से लौट रही एक कार पंडोह डैम के पास शुक्रवार शाम को हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दूल्हे के बड़े भाई-भाभी और मासूम भतीजी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार गोहर उपमंडल के तरौर गांव निवासी शेर सिंह की बरात शुक्रवार सुबह सराज क्षेत्र के भाटकीधार गई थी। दोपहर बाद जब बरात वापस लौट रही थी तो दूल्हे के बड़े भाई दुनी चंद थोड़ा पहले रवाना हो गए। पंडोह डैम के पास दुनी चंद की कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा पंडोह-बाखली सड़क पर पंडोह डैम के किनारे पर हुआ है। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: पूर्व सैनिक कश्मीर कूच करने को तैयार, मुस्लिम समुदाय ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
विज्ञापन
विज्ञापन

कार डैम में नहीं बल्कि उससे काफी ऊपर एक खुले स्थान पर जा गिरी। कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई थी कि इससे शवों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सदर थाना पुलिस टीम और पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर आकर किश्ती के माध्यम से शवों को डैम से होकर ही सड़क तक पहुंचाया। शवों को जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया गया है।



मृतकों में दुनी चंद (35) उनकी पत्नी कांता देवी (30), बेटी काजल (8 माह) निवासी तरौर, दाहलु राम पुत्र थलिया राम निवासी नौण और नेपाल मूल की मीना देवी शामिल हैं। मंडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed