फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   On Girl Child Day CM Sukhu announced to give 1000 rupees to all the girls of Kanya School Dharamshala

CM Sukhu: कन्या स्कूल धर्मशाला की सभी छात्राओं को मिलेंगे एक हजार रुपये, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की घोषणा

Fri, 24 Jan 2025 06:22 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 Jan 2025 06:22 PM IST
सार

शुक्रवार को बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) धर्मशाला में स्कूल की सभी 351 छात्राओं को 1000-1000 रुपये प्रदान करने की घोषणा की। 

विज्ञापन
On Girl Child Day CM Sukhu announced to give 1000 rupees to all the girls of Kanya School Dharamshala
बच्चों से मिलते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बालिका दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) धर्मशाला में छात्राओं से बातचीत की और स्कूल की सभी 351 छात्राओं को 1000-1000 रुपये प्रदान करने की घोषणा की। 

विज्ञापन


स्कूल का निरीक्षण करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज मैं सभी से सीखने आया हूं, ताकि शिक्षा में सुधार के लिए कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि मैं भी सरकारी स्कूल में पढ़ा हूं लेकिन अब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की कमी देखी जा रही है। राज्य सरकार उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है, ताकि वह बेहतर नागरिक बन सकें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एक भी विद्यार्थी को शिक्षा से वंचित नहीं रहने देगी, लेकिन शिक्षा में गुणात्त्मक सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। छात्राओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे कई सवाल भी पूछे। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) धर्मशाला का निरीक्षण भी किया और विद्यार्थियों को प्राप्त हो रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षा में सुधार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्राथमिकता सूची में है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सैंकड़ों रिक्त पद भरे हैं और वर्ष 2020 से रुकी हुई उप-निदेशकों की पदोन्नति भी की है। उन्होंने कहा कि बच्चों और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजा जा रहा है। जल्द ही 50 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश यात्रा पर भेजा जाएगा, ताकि उनका उत्साहवर्धन किया जा सके।


इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, सचिव शिक्षा राकेश कंवर, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed