फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   On completion of three years of Himachal govt meritorious students will get coupons for electronic gadgets

Himachal: हिमाचल सरकार के 3 साल होने पर मेधावियों को मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स के कूपन, जानें विस्तार से

Tue, 04 Nov 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 04 Nov 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 11 दिसंबर को शिक्षा विभाग की योजना में विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने की तैयारी है। 16 हजार रुपये के कूपन में अपनी राशि को जोड़ कर महंगे उपकरणों की खरीद भी विद्यार्थी कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
On completion of three years of Himachal govt meritorious students will get coupons for electronic gadgets
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार का तीन साल का कार्यकाल पूरे होने पर दस हजार मेधावियों को इलेक्ट्राॅनिक्स गैजेट्स के कूपन मिलेंगे। 11 दिसंबर को शिक्षा विभाग की योजना में विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने की तैयारी है। 16 हजार रुपये के कूपन में अपनी राशि को जोड़ कर महंगे उपकरणों की खरीद भी विद्यार्थी कर सकेंगे। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने 10वीं-12वीं और कॉलेज मेधावियों को सम्मानित नहीं किया है।

विज्ञापन

स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले दस हजार मेधावियों को राज्य सरकार लैपटॉप और टैबलेट देगी। मेधावियों को 16-16 हजार रुपये की कीमत के कूपन दिए जाएंगे। अधिक कीमत के गैजेट्स खरीदने की भी इन्हें छूट रहेगी। पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को खरीद करने के लिए आवेदन करना होगा। चयनित कंपनियां स्वयं खुद कूरिअर के माध्यम से सामान को घर छोड़कर जाएंगी। राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ने इस बाबत प्रक्रिया पूरी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने योजना के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से समय मांगा है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 की मेरिट सूची में शामिल दसवीं और बारहवीं कक्षा तथा कॉलेजों के मेधावियों को अपनी पसंद को कोई भी एक इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट देने का सरकार ने फैसला लिया है। राज्य इलेक्ट्राॅनिक्स कारपोरेशन के माध्यम से गैजेट्स की कॉन्फ़िगरेशन तय की गई है। कारपोरेशन ने कई कंपनियों को इसके तहत चयनित किया है। योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवेदन करने को एक पोर्टल भी तैयार किया है। इस पोर्टल पर अपनी जानकारी अपलोड करने के बाद मेधावी अपनी पसंद के किसी एक इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट को चुन सकेंगे।

विज्ञापन

धूमल सरकार के समय शुरू हुई योजना
वर्ष 2007 में तत्कालीन धूमल सरकार के समय में लैपटॉप देने के साथ इस योजना को शुरू किया गया था। 2012 में वीरभद्र सरकार ने इस योजना को जारी रखते हुए विद्यार्थियों की संख्या का दायरा इस योजना में बढ़ाया। 2017 में जयराम सरकार योजना को बंद करने और जारी रखने की पसोपेश में फंसी रही। बाद में सरकार ने योजना जारी रखते हुए लैपटॉप दिए। बाद में योजना के तहत टैबलेट दिए गए। अब सुक्खू सरकार ने योजना में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत सरकार मेधावियों के लिए स्वयं कोई भी खरीद नहीं करेगी। नई व्यवस्था में इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स की एक बास्केट तैयार की गई है। मेधावी विद्यार्थियों को सरकार सम्मानित करते हुए एक कूपन देगी। इस कूपन के माध्यम से मेधावी अपनी पसंद की कंपनी का लैपटॉप या टैबलेट ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed