{"_id":"3aa8472c3170dee58151a9866e0409ad","slug":"occultist-chew-man-s-tongue","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के नाम पर खा गया मरीज की जीभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के नाम पर खा गया मरीज की जीभ
अमर उजाला ब्यूरो मंडी
Updated Mon, 12 Aug 2013 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी में एक तांत्रिक ने इलाज के नाम पर बैंककर्मी की जीभ अपने दांतों से काटकर अलग कर दी। पीड़ित को इलाज के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सालय पपरोला में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर थाने में पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार मोहनघाटी निवासी रेखा देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार रात को पति प्रीतम चंद का इलाज करने के लिए उसका पड़ोसी धनीराम उसके घर आया।
विज्ञापन
इसी दौरान पड़ोसी ‘खेलने’ लगा। ‘खेल’ के दौरान धनीराम ने उसके पति को अपनी जीभ बाहर निकालने के लिए कहा। प्रीतम ने जीभ बाहर निकाली तो धनी राम अपने दांतों से उसके पति की जीभ को काटने लगा।
विज्ञापन
इसके कारण प्रीतम चंद की जीभ कटकर अलग हो गई। यह दृश्य देखकर रेखा देवी अवाक रह गई। घटना के बाद तांत्रिक मौके से भाग गया। पपरोला कॉलेज के डा. आर्य ने बताया कि बैंककर्मी की जीभ कटकर अलग हो गई है। घायल का उपचार चल रहा है।
घट्टा पुलिस प्रभारी एएसआई ठाकरू राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तांत्रिक धनीराम के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।