फेसबुक पर अश्लील कमेंट करने वालों की अब खैर नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में फेसबुक पर अश्लील कमेंट करने वालों की अब खैर नहीं। फेसबुक में दूसरे की फोटो डालकर उसका गलत प्रयोग करना भी भारी पड़ सकता है। ऐसी हरकत आपको जेल पहुंचा सकती है।
फेसबुक पर शरारत करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है।
जानकारी के अनुसार कुछ फेसबुक यूजर दूसरे की फोटो डालकर उसे गलत तरीके से पेश करते हैं। फेसबुक में इन दिनों आपत्तिजनक फोटो डालने से भी गुरेज नहीं किया जा रहा।
फेसबुक में डाली गई फोटो को लेकर भी पुलिस को शिकायतें मिली हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें युवतियों को अश्लील कमेंट किए जाने की हैं। इसके अलावा फेसबुक में कुछ यूजर युवतियों की फोटो डाउनलोड कर उनका गलत प्रयोग कर रहे हैं।
पुलिस ने फेसबुक के रिपोर्ट कालम से मिलने वाली शिकायतों पर भी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।
शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई
एएसपी मोहित चावला का कहना है कि फेसबुक में अश्लील कमेंट करने और दूसरे व्यक्ति की फोटो डालने पर कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता फेसबुक के रिपोर्ट कॉलम में रिपोर्ट दर्ज कर सकता है। इसके अलावा पुलिस को भी सूचित कर सकता है।
उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।