फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New Year 2026 Celebration Tourists from across the country are arriving in Kinnaur Himachal Pradesh

New Year 2026 Celebration: नए साल के जश्न के लिए देशभर से हिमाचल प्रदेश पहुंचे पर्यटक, जानें क्या बोले

Wed, 31 Dec 2025 04:57 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 31 Dec 2025 04:57 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में नए साल के जश्न मनाने के लिए पर्यटक दूर-दूर से पहुंच चुके हैं। कुछ पर्यटक सोलो ट्रिप करके भी पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
New Year 2026 Celebration Tourists from across the country are arriving in Kinnaur Himachal Pradesh
देश के विभिन्न राज्यों से किन्नौर पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

देशभर से जनजातीय जिले किन्नौर पहुंचे पर्यटकों ने ताजी हवा में नए साल का जश्न मनाया। साल के अंतिम दिन पर्यटन स्थल कल्पा, सांगला, छितकुल, पुह, नाको आदि में पर्यटकों का तांता लगा रहा। पर्यटकों ने देर रात तक अपने होटल परिसर में नाच और गाकर नए साल का जश्न मनाया।

विज्ञापन


अधिकतर पर्यटक ग्रुप में नए साल का जश्न मनाने पहुंचे हैं। कुछ पर्यटक सोलो ट्रिप करके भी पहुंचे हैं। असम की निष्ठा सोले ट्रिप करके नए साल का जश्न मनाने कल्पा पहुंची है। वहीं, दिल्ली के पर्यटक किन्नौर की ताजी हवा और स्वच्छ वातावरण में नए साल का जश्न मनाते हुए खुश दिखे। हालांकि, पर्यटकों ने पहाड़ों पर बढ़ती प्लास्टिक की गंदगी पर चिंता भी जताई है। नए साल के जश्न के लिए भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय होटल कारोबारी भी खुश हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



होटल कारोबारी अमन आहूजा, हरविंद्र नेगी आदि ने बताया कि काफी संख्या में पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इस साल नए साल के लिए एडवांस बुकिंग चल रही है। उन्होंने पर्यटकों से निवेदन किया है कि वह आने से पहले होटल में अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। उधर, नए साल के जश्न को देखते हुए पुलिस के प्रबंध भी चाक चौबंद रहे। पर्यटन स्थलों पर पुलिस की क्यूआरटी को तैनात की गई हैं, ताकि किसी घटना पर तुरंत एक्शन लिया जा सके। सड़कों पर नशा करने वालों पर भी पुलिस की नजर रही।


सोलो ट्रैवलर असम की निष्ठा ने बताया कि कल्पा में नए साल का जश्न मनाने पहुंची हूं। कल्पा में बहुत सुरक्षित महसूस हुआ। कल्पा में काफी उत्साह के साथ नया साल का जश्न मनाया।

दिल्ली के हिमांशु ने बताया कि किन्नौर के सांगला, ताबो, पूह आदि घूमकर नए साल का जश्न मनाने कल्पा पहुंचे। दिल्ली में प्रदूषण होने के कारण नए साल जश्न पहाड़ों में मनाने का निर्णय लिया था। कल्पा में मनाया नए साल का जश्न उनके जीवन सबसे सर्वश्रेष्ठ जश्न रहा।

नोएडा से आई दीपशिखा ने बताया कि नए साल के जश्न के लिए कप्ला पहुंचे हैं। पहाड़ पर प्लास्टिक का कचरा देखकर बहुत बुरा लगा। प्राकृतिक को हम अपनी मां मानते हैं। यदि हम गंदगी ने फैलाएं तो सब कुछ बहुत बढ़िया है। कल्पा में आकर प्राकृतिक नजारों का खूब आनंद लिया।

बैंगलोर से आए हर्षित आए ने बताया कि कल्पा में नए साल का जश्न मनाने पहुंचे हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। नए साल यह जश्न हमेशा यादगार रहेगा।

पर्यटकों के एक हजार वाहन पहुंचे, होम स्टे में ठहरना कर रहे पसंद
जिला पर्यटन अधिकारी किन्नौर अमित कल्थाईक ने बताया कि सांगला, छितकुल, कल्पा और नाको जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। एक सप्ताह के दौरान दोपहिया, चार पहिया वाहनों और ट्रैवलर सहित करीब एक हजार से अधिक वाहन किन्नौर जिले में पहुंचे हैं। जिले के लगभग सभी होटल और होमस्टे पूरी तरह बुक हो चुके हैं। इस बार खास बात यह है कि अधिकतर पर्यटक होटलों की बजाय स्थानीय होमस्टे में ठहरना पसंद कर रहे हैं। इससे न केवल पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों की आय में भी बढ़ोतरी हो रही है।

अमित कल्थाईक ने किन्नौर आने वाले सभी पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि पर्यटकों को यहां एक सुरक्षित, सुखद और यादगार अनुभव मिले। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे किन्नौर की स्वच्छता बनाए रखें, स्थानीय नियमों और परंपराओं का सम्मान करें। एक जिम्मेदार पर्यटक की भूमिका निभाएं। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पर्यटक 112 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मौसम, सड़क स्थिति और अन्य जरूरी जानकारियों के लिए किन्नौर पुलिस और जिला प्रशासन किन्नौर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर नियमित रूप से सूचनाएं साझा की जा रही हैं।

राजधानी में नया साल मनाने के लिए पहुंचे हजारों सैलानी
वहीं, पहाड़ों की रानी शिमला में नया साल मनाने के लिए हजारों की संख्या में सैलानी उमड़े हैं। बुधवार को माल रोड सहित रिज मैदान पर विंटर कार्निवल के चलते दिनभर सैलानियों की चहल-पहल देखने को मिली। बाहरी राज्यों से सैलानियों ने कहा कि बर्फबारी की आस में वह शिमला आए थे, लेकिन उन्हें बर्फ देखने को नहीं मिली। हालांकि शहर में प्रवेश करते ही ट्रैफिक जाम ने उन्हें परेशान किया, लेकिन इसके बाद शिमला का सुहावना मौसम देखकर उन्हें राहत मिली। पंजाब से आए सैलानियों ने कहा कि शिमला वह खास तौर पर नया साल बनाने के लिए आए हैं वही शिमला में हुई सजावट और विंटर कार्निवल के चलते वह नया साल मनाने के लिए काफी उत्साहित है। 

नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पहाड़ की गोद में उमड़ी भीड़
वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर मनाली में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक मनाली पहुंचे। पिछले चार दिन में 80,000 से अधिक पर्यटकों के मनाली पहुंचने का अनुमान है। मनाली मालरोड से लेकर लाहौल, गुलाबा और स्थानीय पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का मेला लग गया है। लाहौल में ताजा बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने खूब मस्ती की।

क्रिसमस की तरह नववर्ष का जश्न मनाने का मनाली में पर्यटकों का उत्साह ऐसा है कि मालरोड में तिल धरने तक की जगह नहीं बची। हिंडिबा मंदिर, मनु मंदिर, वशिष्ट, सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग में दिनभर पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली। पिछले चार दिन में मनाली में बाहरी राज्यों से 8663 से अधिक पर्यटकों के वाहन पहुंचे। इसके अलावा रोजाना लगभग 200 वोल्वो बसों और टेंपो ट्रैवलर में भी पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। प्रदेश के कोने-कोने से भी नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए सैलानी पहुंचे हैं।

पर्यटन निगम के तमाम होटल पैक हैं। निजी होटलों में भी अधिकतर होटल पैक हैं तो कहीं 90 फीसदी तक कमरे बुक हैं। ग्रामीण इलाकों में बने होम सटे और गेस्ट हाउस में भी 80 से 90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली में पर्यटकों की अच्छी भीड़ जुटी है। कुल मिलाकर 90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि पर्यटन निगम के सभी होटल पैक चल रहे हैं। आगामी दिनों में भी पर्यटकों के आने का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा।

मनाली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध
पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए मनाली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यातायात नियंत्रण के लिए 150 से अधिक पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। यातायात नियंत्रण के लिए मनाली को आठ सेक्टर में बांटा गया है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि मनाली आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed