फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nerva Protest FIR against many people including the state president of Karani Sena

Nerva Protest: करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष समेत कई लोगों पर FIR, दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ाने के आरोप

Fri, 20 Sep 2024 10:35 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 20 Sep 2024 10:35 PM IST
सार

करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश खुरांटा समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर की है। पुलिस का आरोप है कि डुंडी माता मंदिर के समीप प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मुकेश खुरांटा और कमल गौतम ने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। 

विज्ञापन
Nerva Protest FIR against many people including the state president of Karani Sena
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेरवा में प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश खुरांटा समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर की है। इसमें हिंदू जागरण मंच के पूर्व पदाधिकारी कमल गौतम को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक मुकेश खुरांटा के आह्वान पर नेरवा में वीरवार को सैकड़ों लोगों ने बाजार से डुंडी माता मंदिर तक रैली का आयोजन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


पुलिस का आरोप है कि डुंडी माता मंदिर के समीप प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मुकेश खुरांटा और कमल गौतम ने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय का आर्थिक और सामाजिक आधार पर बहिष्कार करने को भी लोगों को उकसाया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 (2), 189 (2) और दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए 196 (1) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एफआईआर में दोनों के अलावा सोनू, रोहितर सरकैक, सोमदत्त, रमन और प्रदीप समेत अन्य को नामजद किया गया है। गौर हो कि वीरवार को नेरवा बाजार में मस्जिदों में होने वाले अवैध निर्माण के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान लोगों सरकार से अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और बाहरी राज्यों से गांवों में सामान बेचने के लिए आने वाले लोगों के पंजीकरण की मांग उठाई थी। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed