फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Anurag Thakur On Congress Prem Kumar Dhumal Birthday

MP Anurag Thakur: 'कांग्रेस के समय देश में होते थे बम धमाके, मोदी सरकार विदेशों से ला रही गुनहगारों को'

Thu, 10 Apr 2025 03:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/धर्मशाला/गगल(कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/धर्मशाला/गगल(कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 10 Apr 2025 03:31 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान देश में आतंकवादी हमलों में बम धमाके हुआ करते थे, लेकिन मोदी सरकार के समय में उन गुनहगारों को विदेशी धरती से वापस हिंदुस्तान लाकर सजा दी जाएगी।

विज्ञापन
MP Anurag Thakur On Congress Prem Kumar Dhumal Birthday
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन के उपलक्ष पर उनके घर में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई गीत गाने के अलावा केक काटकर उनका जन्म दिवस मनाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


समीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में उनके पुत्र व पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा, हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा सहित प्रदेश के अन्य जगहों से आए भाजपा नेता कार्यकर्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल को जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं धूमल'
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने आई हुई जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर हर वर्ष उनके समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि आज भी लोगों के दिलों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बसते हैं और लोग उन्हें आज भी उतना ही चाहते हैं।

'कांग्रेस नेता फैलाते हैं अफवाहें'
प्रदेश सरकार के द्वारा केंद्र सरकार से मदद न मिलने के प्रश्न पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बड़ा दिल करके हिमाचल की मदद करती है, लेकिन कांग्रेस नेताओं के दिल इतने छोटे हैं कि वह धन्यवाद करने की जगह जनता में अफवाहें फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्रियों के साथ फोटो खिंचवाकर आते हैं और प्रदेश में गुमराह करने के बयानबाजी करते हैं।

सीएम सुक्खू पर पलटवार
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस अधिवेशन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के द्वारा प्रदेश में गारंटियों को पूरी करने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग हिमाचल के प्रतिनिधित्व करते हैं उन्हें जनता के बीच जबाव देना चाहिए कि कौन से वादे उन्होंने पूरा किए हैं।

राहुल गांधी पर भी पलटवार
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान देश में आतंकवादी हमलों में बम धमाके हुआ करते थे, लेकिन मोदी सरकार के समय में उन गुनहगारों को विदेशी धरती से वापस हिंदुस्तान लाकर अब भारत के न्यायालय के माध्यम से सजा सुनाने का काम किया जाएगा और उन्हें फांसी की सजा भी दी जाएगी।

'कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड में किया था गलत संशोधन'
वक्फ बोर्ड के बिल पर विपक्ष की बयानबाजी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय बनाई गई सच्चर कमेटी ने वक्फबोर्ड की जमीन को लेकर कई खुलासे किए थे, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उसे लागू नहीं किया था। उन्होंने कहा कि मुस्लिम जनता को न्याय दिलाने की जगह कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने वक्फ बोर्ड में गलत संशोधन कर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कानून में संशोधन कर अब जो कमाई बोर्ड को होगी उसका इस्तेमाल मुस्लिम जनता के उत्थान के लिए किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड की जमीन पर कोई स्कूल, कॉलेज नहीं है केवल कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने का काम बोर्ड के माध्यम से किया जा रहा था जिससे अब बंद किया गया है।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के समय वक्फ बोर्ड की जमीनें लोगों को कौड़ियों के भाव दे दी गईं और कई जगह कब्जे कर लिए गए। केंद्र से प्रदेश को मिली सहायता राशि को सुक्खू सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं में बांट दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने दादों की कब्र पर तो कभी जाते नहीं, लेकिन कब्र पर बड़े बड़े मॉल बनाने की अनुमति उनकी सरकार के समय दी गई।

वक्फ बोर्ड पर कुछ मिर्ची कांग्रेस के नेताओं को लगी। सुना है कि हिमाचल में भी कुछ नेता जिनके पास कोई काम नहीं है, वह प्रदर्शन करने उतरे थे। कर्नाटक विधानसभा में वक्फ बोर्ड की एक ऐसी रिपोर्ट दी गई जहां कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं के नाम वक्फ की जमीन पर कब्जा करने के मामले सामने आए। विरोध करने वाले यह वह लोग हैं जिन्होंने अनेकों संपत्तियों पर कब्जे किए हैं। बंगलूरू में एक पांच सितारा होटल जो अरबों रुपये कमाता है उसे 12 हजार रुपये में जमीन दी गई।

कांग्रेस के नेताओं का समय देश में कम और विदेश में ज्यादा बीतता है और वह मेहनत कम और आराम ज्यादा करते हैं। दूसरी ओर मोदी ने 2001 से लेकर 2025 तक एक दिन का भी अवकाश अपने के लिए नहीं लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की हालत यह है कि ट्रेजरी बंद कर दी जाती है, डीए की तीन-तीन किस्तें नहीं दी जा रहीं। जब कुछ और नहीं हो पाता तो केंद्र सरकार पर कांग्रेसी ठिकरा फोड़ते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की महज घोषणा होगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के सवाल पर अनुराग ने कहा कि अभी राजीव बिंदल अध्यक्ष हैं, हो सकता है कि उन्हें ही दूसरी बार मौका मिल जाए या अन्य कोई भी होगा तो उसकी महज घोषणा ही होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed