फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Sanjay Awasthy said BJP is not concerned about the youth it is doing politics even on the issue of drugs

Sanjay Awasthy: विधायक संजय अवस्थी बोले- भाजपा को युवाओं की चिंता नहीं, नशे के मुद्दे पर भी कर रही राजनीति

Wed, 12 Feb 2025 07:12 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 12 Feb 2025 07:12 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के पूरे पांच साल के कार्यकाल में पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट लंबित रहा, जबकि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही मात्र चार महीनों के भीतर इसकी अधिसूचना जारी कर दी और नशा माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
MLA Sanjay Awasthy said BJP is not concerned about the youth it is doing politics even on the issue of drugs
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय अवस्थी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि भाजपा नेता नशे के मुद्दे पर भी राजनीति कर रहे हैं। भाजपा को युवाओं की चिंता नहीं है, सत्ता में रहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नशा माफिया के खिलाफ न तो कोई सख्त कार्रवाई की और न ही कोई सख्त कानून बनाने की दिशा में कदम उठाए। पिछली भाजपा सरकार के पूरे पांच साल के कार्यकाल में पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट लंबित रहा, जबकि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही मात्र चार महीनों के भीतर इसकी अधिसूचना जारी कर दी और नशा माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कानूनी प्रावधान उन लोगों को हिरासत में लेने की अनुमति देता है जो बार-बार नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल पाए जाते हैं, जिससे वे समाज की सुरक्षा को नुकसान न पहुंचा सकें। इस कानून के तहत अब तक प्रायोजक प्राधिकरण ने 81 केस प्रस्तुत किए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को जारी प्रेस बयान में संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर पिछले छह महीनों में पुलिस ने नशा माफिया की धरपकड़ तेज कर दी है, उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया है और उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त किया है। पिछले तीन वर्षों में अवैध रूप से अर्जित 16 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जिसमें से लगभग 9 करोड़ रुपये की संपत्ति पिछले वर्ष जब्त की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार नशा माफिया के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स भी बना रही है। यह टास्क फोर्स विशेष रूप से मादक पदार्थों और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े अपराधों पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा कि एसटीएफ को आवश्यक संसाधन, अधिकार और स्वायत्तता प्रदान की जाएगी ताकि यह नशे के बढ़ते खतरे से प्रभावी ढंग से निपट सके। इसके अलावा, टास्क फोर्स के तहत समर्पित पुलिस थाने भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों पर प्रदेश सरकार की कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंडी जिला के सुंदरनगर में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हुई थी। इसलिए भाजपा नेता अपने गिरेबान में झांकें और युवाओं के भविष्य पर राजनीति करने के बजाय राज्य सरकार के नशा माफिया के विरुद्ध उठाए जा रहे कदमों में सहयोग करें। इस सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाने में सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है और नशे के विरुद्ध विपक्ष भी सकारात्मक सोच के साथ राज्य सरकार का साथ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed