फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   minimum fees on free medical test in igmc shimla himachal pradesh

Himachal News: जनता पर मार! आईजीएमसी शिमला में निशुल्क होने वाले टेस्टों पर न्यूनतम शुल्क लगाने की तैयारी

Thu, 21 Nov 2024 12:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 21 Nov 2024 12:54 PM IST
सार

आईजीएमसी अस्पताल में बुधवार को हुई रोगी कल्याण समिति की कार्यकारी समिति की बैठक में चर्चा की गई कि अस्पताल में मौजूदा समय में सभी टेस्ट निशुल्क में हो रहे हैं। लिहाजा कुछ टेस्टों पर न्यूनतम शुल्क लगाया जाए। इससे आरकेएस को आमदनी होगी।

विज्ञापन
minimum fees on free medical test in igmc shimla himachal pradesh
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में मरीजों को मिल रही निशुल्क टेस्ट की सुविधा आने वाले दिनों में बंद हो सकती है। आईजीएमसी में बुधवार को हुई रोगी कल्याण समिति की कार्यकारी समिति की बैठक में इसको लेकर चर्चा की गई। हालांकि इसको लेकर अंतिम निर्णय प्रदेश सरकार लेगी। बैठक की अध्यक्षता आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने की। इसमें चर्चा की गई कि अस्पताल में मौजूदा समय में सभी टेस्ट निशुल्क में हो रहे हैं। लिहाजा कुछ टेस्टों पर न्यूनतम शुल्क लगाया जाए।    इससे आरकेएस को आमदनी होगी। आरकेएस के पास बजट उपलब्ध होगा तो इससे रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी।

विज्ञापन


बैठक में चर्चा की गई कि मौजूदा समय में किट न होने के कारण कई टेस्ट बंद चल रहे हैं। ऐसे में अगर आरकेएस के पास बजट उपलब्ध होता है तो मरीजों को टेस्ट बंद होने से होने वाली परेशानियों से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके अलावा बैठक में कर्मचारियों के लिए पार्किंग पास की फीस 250 रुपये करने पर भी चर्चा की गई है। बैठक में न्यू ट्रॉमा ब्लॉक और कैंसर अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन लगाने से पहले तकनीकी सलाह लेने का निर्णय लिया है। इसके बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अस्पताल की सफाई व्यवस्था का टेंडर अभी इसी कंपनी को जारी रखने के लिए कहा गया। बताया जा रहा है कि कंपनी की टेंडर अवधि पूरी हो गई है। कंपनी को हटा दिया गया तो इससे सफाई व्यवस्था पूरी चौपट हो जाएगी। ऐसे में इस मामले को प्रबंधन सरकार के पास ले जाएगी। बैठक में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव, महापौर सुरेंद्र चौहान, सेमडिकोट अध्यक्ष डॉ. बलवीर वर्मा, कर्मचारी महासंघ के महासचिव हनीष ठाकुर और लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ राकेश चंदा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली की टीम ने डीडीयू और आईजीएमसी में जांचीं व्यवस्थाएं
स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली से आई टीम ने बुधवार को शहर के डीडीयू अस्पताल और आईजीएमसी का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अस्पतालों में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। नेशनल प्रोग्राम के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस दौरे के दौरान टीम के अधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत भी की। इस आधार पर टीम रिपोर्ट तैयार करेगी जिसे केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा। बुधवार को दिल्ली से आई टीम ने सबसे पहले डीडीयू अस्पताल का दौरा किया। यहां उन्होंने ओपीडी और वार्डों में जाकर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि टीम अस्पताल की व्यवस्थाओं को संतुष्ट नजर आई। डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने टीम के दौरे पर आने की पुष्टि की है। इसके बाद टीम ने आईजीएमसी का दौरा किया। इस दौरान किसी भी जानकारी के लिए आईजीएमसी प्रबंधन की ओर से अधिकारी की ड्यूटी टीम के साथ लगाई गई थी। टीम प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों और जोनल अस्पताल का दौरा भी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed