{"_id":"f63f41b4-7cb9-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"met-office-warns-of-heavy-snowfall-in-himachals-higher-hills","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी
शिमला/ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में अगले दो दिन तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आगामी दो दिन तक भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमाचल के अधिकतर हिस्सों में देखने के मिल सकता है।
विज्ञापन
विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अगले दो दिनों तक प्रदेश में दिखाई देगा। हालांकि, राजधानी शिमला के न्यूनतम तापमान में गुरुवार को हल्की बढ़ोतरी हुई, लेकिन केलांग, कल्पा में तापमान अभी तक जमाव बिंदू से काफी नीचे है। मनाली में तापमान जमाव बिंदू के बराबर है।
विज्ञापन
शिमला का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, केलांग में -10.4 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में -5.4 और मनाली में 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी पूरे दिन हल्के बादलों से घिरी रही। शाम के समय कुछ स्थानों पर हलकी बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन