फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   martyr son sacrifice life for nation

शहीद का बेटा भी देश के लिए कुर्बान

Tue, 26 Nov 2013 08:48 PM IST
अमर उजाला, मंडी
अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 26 Nov 2013 08:48 PM IST
विज्ञापन
martyr son sacrifice life for nation

दुश्मनों से लोहा लेते हुए जिस वीर सैनिक की मौत हो गई थी, छह साल बाद उसका जांबाज बेटा भी देश के लिए कुर्बान हो गया। संयोग की बात यह है कि पिता भी आसाम राइफल में था और बेटा भी।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के मंडी में कोट हटली के दरकोहल गांव के बीर सुपूत राजीव कुमार की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है। गत रोज सीमा पर गश्त के दौरान माइन फटने से उसकी जान चली गई। राजीव कुमार की अभी शादी भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


राजीव कुमार (26) मिजोरम में तैनात था। गत रोज अन्य सैनिकों के साथ गश्त पर था। इस बीच माइन फटने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है राजीव कुमार की दस दिसंबर को शादी थी। लेकिन शायद किस्मत को यह मंजूर न था। सीमा की रक्षा करते हुए उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव कुमार के पिता स्व. देवराज भी आसाम राइफल में देश की सेवा करते हुए छह वर्ष पूर्व दुश्मनों की गोलियों से शहीद हो गए थे। अब जांबाज बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। राजीव तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई तथा बहन अभी स्कूल में ही पढ़ते हैं।

इधर, उपमंडलाधिकारी सरकाघाट रोहित राठौर ने बताया कि शहीद राजीव कुमार की पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि होगी। प्रशासन की ओर से भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। शहीद सैनिक के पार्थिव शरीर के शाम तक पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है।


उधर, विधायक कर्नल इंद्र सिंह, दलीप ठाकुर, राजेंद्र भुट्टो, राम लाल कौशल, अमरनाथ, योगराज, हंसराज, पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, अनिल शर्मा, सचिन वर्मा, लता ठाकुर, विजयलक्ष्मी, प्रमीला ठाकुर ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed