{"_id":"6aaed47e03f21bbf62044a2a","slug":"youth-found-dead-in-samkhetar-market-mandi-news-c-90-1-ssml1045-214146-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: समखेतर बाजार में मृत मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: समखेतर बाजार में मृत मिला युवक
विज्ञापन
मंडी। जिला मुख्यालय के समखेतर बाजार में शनिवार को एक युवक के बेहोश पड़े होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मृत पाया। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह (32) पुत्र जीवन सिंह निवासी संजीवनी अस्पताल के पास मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 112 हेल्पलाइन शिमला के माध्यम से अपर समखेतर के नीचे किसी व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी शहर की टीम मौके पर पहुंची। तस्दीक के दौरान समखेतर बाजार में महेंद्र सिंह मृत अवस्था में मिले।
घटनास्थल का निरीक्षण क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) भियूली की टीम से करवाया गया है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। बताया कि युवक की पत्नी को घटना के बारे में सूचित कर दिया है। संवाद