{"_id":"6aaef2304140b3fa0504815b","slug":"district-level-sports-competition-begins-in-kandbari-mandi-news-c-95-1-kng1047-256669-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कंडबाड़ी में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कंडबाड़ी में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडबाड़ी में शनिवार को जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र-छात्राओं की खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ पालमपुर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद ने किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता 19 से 22 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। पहले दो दिन लड़कों और आगामी दो दिन लड़कियों की प्रतियोगिताएं होंगी।
प्रतियोगिता में जूडो, शतरंज, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, कुराश, संगीत एवं वोकल म्यूजिक सहित विभिन्न खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां करवाई जाएंगी। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का समापन 22 सितंबर को पालमपुर के एसडीएम डॉ. ओपी यादव करेंगे। इस दौरान एडवोकेट लोकेंद्र ठाकुर, सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर अमरनाथ राणा, पूर्व प्रधान सपैड़ू विजय ठाकुर, कांग्रेस ब्लॉक प्रवक्ता अजय भरमौरी और एडीपीईओ दिनेश शर्मा मौजूद रहे।