{"_id":"67f962e56c8d5c7e7b0443a4","slug":"youth-congress-enraged-over-kanganas-comments-protests-with-black-flags-mandi-news-c-90-1-ssml1045-153069-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कंगना की टिप्पणियों पर भड़की युकां, काले झंडे लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कंगना की टिप्पणियों पर भड़की युकां, काले झंडे लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
मंडी शहर में सांसद कंगना की टिप्पणियों पर आक्रोश रैली निकालते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। सं
मंडी। सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रणौत की ओर से कांग्रेस पार्टी पर लगातार की जा रही विवादित टिप्पणियों पर युवा कांग्रेस भड़क गई है। मंडी शहर में शुक्रवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंगना के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली और उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में काले झंडे लेकर कंगना को बदतमीज सांसद बताते हुए गो बैक के नारे लगाए। इस पर माहौल गर्मा गया। कंगना मंडी के डीआरडीए हाल में दिशा बैठक ले रही थीं जबकि बाहर युकां कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया।
रैली के रूप में उपायुक्त कार्यालय गेट के पास पहुंचे युकां कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। इसी को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात हो गया। यहां काले झंडे लहराते हुए युकां कार्यकर्ताओं ने कंगना को माननीय और बहन संबोधित करते हुए सभ्य भाषा का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
युकां जिला अध्यक्ष निखिल ठाकुर ने कहा कि कंगना रणौत गर्मियों की छुट्टियों पर आई हुई हैं। पर्यटक कंगना का काले झंडे लेकर स्वागत किया गया है। कहा कि हिमाचल में आपदा के दौरान उनकी जरूरत थी तो वह गायब थीं। युकां पदाधिकारी तरुण ठाकुर ने कहा कि पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। मौजूदा सांसद बार-बार कई तरह के सवाल उठा रही हैं और अभद्र टिप्पणियां कर रही हैं। इसे कतई सहन किया जाएगा।
विज्ञापन
.........
बिना अनुमति निकाली आक्रोश रैली
बिना अनुमति ही युवा कांग्रेस ने आक्रोश रैली निकाल ली। उपायुक्त कार्यालय गेट के बाहर सड़क पर बैठकर धरना देने के बाद कार्यकर्ता अंदर जाने लगे तो मौके पर पहुंचे एएसपी एलआर सचिन हिरेमठ ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए कहा कि अधिकारी दिशा बैठक में व्यस्त हैं। चार-पांच कार्यकर्ता अंदर जाकर अपना ज्ञापन दे सकते हैं।
000