फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Your temple is very lovely, O God.. the devotees danced on it

Mandi News: तेरा मंदिर बड़ा प्यारा देवा.. पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 16 Jul 2025 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Your temple is very lovely, O God.. the devotees danced on it
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलोह के नालनी स्थित देव सत बाडा मंदिर में आयोजित होने वाले प्रकट उत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान भूप सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश की भजन गायिका रमा धीमान और मंडी जिला के मशहूर हम हिमाचली ग्रुप के कलाकारों ने रातभर अपनी भेंटों, भजनों से देव नाम का गुणगान किया।
विज्ञापन

रमा धीमान ने देव स्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। उसके बाद उन्होंने तेरा मंदिर बड़ा प्यारा देवा, राजी बाजी सभी डाहे लो म्हारे सत बाड़ा देवा, मैया जी तेरे कुंडलुए कुंडलुए बाल आदि भेंटें और भजन प्रस्तुत पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हुए। हम हिमाचली ग्रुप के शर्मा बंधुओं ने सुबह तक हाजिरी भरते हुए हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी भेंटों एवं भजनों से गुणगान किया।
विज्ञापन

ग्रुप के मुख्य कलाकार ललित शर्मा ने पितला दी बालटिए चल असा गोआं दुंहणे जाणा, राज रानी साडे बेड़े आ तेरी मेहरबानी, धौल गिरी पर्वत पे बाबा बालक दा बसेरा है, रत्नो नी सुण रत्नो केड़िया गला दा मारेया के पौणा हारी जोगी हो गया आदि भजनों से हाजिरी भरी। स्थानीय महिलाओं ने भी भेंटें प्रस्तुत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed