फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Restore traffic on 17 disaster-affected roads within 90 days: Chandrashekhar

आपदा प्रभावित 17 सड़कों पर 90 दिन में बहाल करें यातायात : चंद्रशेखर

Tue, 13 Oct 2026 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Restore traffic on 17 disaster-affected roads within 90 days: Chandrashekhar
20-सूत्रीय समीक्षा बैठक में विधायक चंद्रशेखर ने लोक निर्माण विभाग को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से बंद सड़कों पर यातायात बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग को 60 से 90 दिन की समयसीमा तय की गई है। आपदा से प्रभावित 21 सड़कों में से प्राथमिकता के आधार पर 17 मार्गों को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय जंजैहली में आयोजित उपमंडल स्तरीय योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक में विधायक चंद्रशेखर ने यह निर्देश दिए।
करीब पांच घंटे चली बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। आपदा से बंद मार्गों के कारण प्रभावित बस सेवाओं को देखते हुए वैकल्पिक रूटों पर बसें चलाने की संभावनाएं तलाशने को कहा गया। इसके लिए एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जिसमें संबंधित हितधारक शामिल होंगे।
विज्ञापन

विधायक ने बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग को पेयजल और सिंचाई से जुड़ी लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य, बिजली और जल शक्ति विभाग के बीच लंबित मामलों के निपटारे के लिए भी एसडीएम को अलग से समीक्षा बैठक करने को कहा गया। दुग्ध समितियों के पंजीकरण की औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, वन अधिकार अधिनियम 2006, मुख्यमंत्री अपना परिवार और सुखी परिवार योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। बैठक का संचालन एसडीएम थुनाग एवं समिति के सदस्य सचिव संजीत शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed