फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Earthquake safety measures taught through a mock drill in Thachi.

Mandi News: थाची में मॉक ड्रिल कर सिखाए भूकंप से बचाव के तरीके

Tue, 13 Oct 2026 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Earthquake safety measures taught through a mock drill in Thachi.
मंडी। अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाची में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जागरूकता टीम के शिक्षकों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में विद्यार्थियों को भूकंप के दौरान बचाव के तरीकों और सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारियां दीं। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित तरीके से खुले मैदान में एकत्र किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने सिर पर स्कूल बैग रखकर भूकंप से बचाव का अभ्यास किया। अंत में मीडिया टीम की ओर से प्रतिज्ञा ने मॉक ड्रिल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। भूगोल के प्रवक्ता व आपदा प्रबंधन के प्रभारी डा. आरआर ठाकुर ने बताया कि शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed