फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   X-rays can now be done in Samila PHC

समैला पीएचसी में अब हो सकेंगे एक्सरे

Mon, 13 Sep 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
X-rays can now be done in Samila PHC
बलद्वाड़ा (मंडी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समैला में अब लोगों को एक्सरे सुविधा मिलेगी। मशीन को दुरुस्त करवाकर रेडियोग्राफर की भी तैनाती कर दी है। इससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य केंद्र समैला में एक्सरे तकनीशियन का पद रिक्त होने के चलते यहां एक्सरे मशीन लगभग पांच साल से बंद पड़ी थी।
विज्ञापन

इसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। समैला पंचायत के लोगों को एक्सरे सुविधा के लिए आठ किलोमीटर दूर बलद्वाड़ा अस्पताल जाना पड़ता था। नवाणी पंचायत के लोगों को बलद्वाड़ा भी 25 किलोमीटर दूर पड़ता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समैला के प्रभारी डॉ. विश्वदीप संधु ने बताया कि एक्सरे मशीन ठीक करवा दी है।
विज्ञापन

समैला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे तकनीशियन ने भी पदभार ग्रहण कर लिया है। अब लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समैला में एक्सरे की सुविधा मिलेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समैला में दोबारा एक्सरे सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उपप्रधान ग्राम पंचायत समैला भाग सिंह, अमर सिंह, नरेंद्र कुमार व पंचायत के वार्ड मेंबरों ने विभाग और सरकार का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई कर रेडियोग्राफर की तैनाती कर दी है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed