फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Work should be taken from workshop employees according to their posts: Khemchand

कर्मशाला कर्मचारियों से पदों के अनुसार लिया जाए कार्य : खेमचंद

Sat, 05 Jul 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Work should be taken from workshop employees according to their posts: Khemchand
मंडी में कार्यशाला के निरीक्षण करने पंहुची हिमाचल परिवहन तक‌नीकी कर्मचारी संगठन की राज्य कार्यक
मंडी। हिमाचल परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन तारादेवी (शिमला) राज्य कार्यकारिणी के दल ने शुक्रवार को परिवहन निगम मंडी मंडलीय और क्षेत्रीय कर्मशाला का दौरा किया।
विज्ञापन

राज्य परिवहन निगम तकनीकी यूनियन के अध्यक्ष खेम चंद ने बताया कि निरीक्षण दल ने पाया कि कर्मशाला के मुख्य द्वार पर निगम के मेकेनिक, फीटर, जूनियर तकनीशियन, कर्मशाला सहायक और पीस मील कर्मचारियों से नालियाें की सफाई और मिट्टी उठवाई जा रही थी। इस तरह कर्मचारियों से करवाए जा रहे कार्य की निरीक्षण दल ने कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

इस बारे में उन्होंने मंडलीय प्रबंधक मंडी से बात कर मांग उठाई कि कर्मशाला में सफाई, पानी की निकासी और बिजली उपकरणों को ठीक करवाया जाए। कर्मशाला में जेसीबी लगाकर नालियों की सफाई के साथ महीनों से बंद पड़े शौचालय को ठीक करवाया जाए। कार्यशाला में कर्मचारियों से उनके पदों के अनुसार ही काम लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी मंडल की सभी कर्मशालाओं में आधुनिक टूल और मशीनें उपलब्ध करवाने के बारे में निगम मुख्यालय से तत्काल पत्राचार किया जाए। तकनीकी कर्मचारी संगठन ने पिछले दिनों मंडी कर्मशाला में करंट लगने से मारे गए कर्मचारी के परिजन को करुणामूलक आधार पर नौकरी देने की मांग की।

निरीक्षण दल में तकनीकी यूनियन राज्य अध्यक्ष खेमचंद, महासचिव एचके शर्मा, उपाध्यक्ष विवेक गुलेरिया, मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार, नीलम कुमार, शिमला मंडल से जोगिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed