{"_id":"643bf055d66700a7450c515c","slug":"women-of-thameda-village-are-earning-domestic-product-profit-mandi-news-c-19-1-123677-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छोटी सी शुरुआत से बढ़ा हौसला, अब बन गईं आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छोटी सी शुरुआत से बढ़ा हौसला, अब बन गईं आत्मनिर्भर
Sun, 16 Apr 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
अपने बनाए उत्पादों के साथ शिव शक्ति महिला मंडल बरच्छवाड़ की महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरकाघाट उपमंडल की बरच्छबाड़ पंचायत के थमेड़ा गांव की सीमा शर्मा ने छोटी सी शुरुआत करके स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह का गठन कर महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाया।
महिलाओं के साथ सीमा हर माह घरेलू उत्पादों से करीब 10 से 12 हजार रुपये की आमदनी कमा रही हैं। सीमा ने बताया कि महिलाएं घर के काम के बाद खाली समय का सदुपयोग नहीं कर रही हैं। सीमा जब खंड विकास अधिकारी कार्यालय सरकाघाट गईं तो समन्वयक से उन्हें महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह गठित करने तथा सरकारी अनुदान और सहायता की जानकारी मिली।
इस पर उन्होंने 1 जनवरी 2018 को शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह बनाया। इसकी प्रधान सीमा शर्मा और सचिव अंजना शर्मा बनाई गईं। गांव की रक्षा, पूजा, कमला, कल्पना, रोनिका, अर्चना, परवीन, मीरा और अन्य को सदस्य बनाया गया। । सीमा ने न केवल स्वयं सहायता समूह का गठन किया अपितु इन महिलाओं को साथ जोड़कर अपने पैरों पर खड़ा कर दिया। सीमा ने बताया कि शुरुआती दौर में महिलाएं घर से बाहर निकलने में झिझकती थीं। अब वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
ये उत्पाद बना रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूह सीरा, बड़िया, डंडल, पपीता, मूंगदाल, सोयाबीन, मशरूम, आंवला कैंडी, बर्फी, चटनी, मुरब्बा, अचार में मशरूम, हरी मिर्च, आम, कटहल, जिमीकंद, लिंगड़ का बना रही हैं। ये उत्पाद हाथों हाथ बिक रहे हैं और पूरी तरह से सुरक्षित और कई औषधीय गुणों से भरपूर हैं।
उत्सव और मेलों में लगा रहीं स्टॉल
सीमा ने बताया कि समूह ने मंडी शिवरात्रि, फूड कार्निवल शिमला, सरस मेला चंडीगढ़ में स्टाल लगाया है। फूड कार्निवल शिमला में तो मंडयाली धाम का आयोजन किया। इसमें तीन लाख की बिक्री हुई। इसमें पैंतीस हजार का शुद्ध लाभ हुआ। डेढ़ क्विंटल लड्डू भी बेचे। इससे भी कमाई हुई। सीमा शर्मा ने बताया कि समय-समय पर बीडीओ आफिस से उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना के तहत उन्हें 25000 का अनुदान मिला। बीडीओ कार्यालय से काम शुरू करने के लिए 15000 रुपये का रिवाल्विंग फंड मिला और 2500 रुपये स्टार्टअप फंड दिया गया।