{"_id":"58629b664f1c1b132ceeafac","slug":"women-alligation-on-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति, सास और ससुर पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पति, सास और ससुर पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
मंडी
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। फिरनु गांव की एक महिला ने पति, सास और ससुर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फिरनु क्षेत्र की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी करीब चार साल पहले फिरनु गांव के देशराज के साथ हुई। लेकिन, शादी के एक साल बाद ही उसकी सास, ससुर व पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
महिला ने इससे पहले भी इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। लेकिन, बाद में समझौता हो गया था। महिला ने कहा कि सोमवार शाम करीब आठ बजे सास, ससुर व पति ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने मंगलवार को थाना करसोग पहुंचकर इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल करवा कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन