फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   women alligation on husband

महिला ने पति, सास और ससुर पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Tue, 27 Dec 2016 10:18 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 27 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
women alligation on husband
पु‌ल‌िस

करसोग (मंडी)। फिरनु गांव की एक महिला ने पति, सास और ससुर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फिरनु क्षेत्र की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी करीब चार साल पहले फिरनु गांव के देशराज के साथ हुई। लेकिन, शादी के एक साल बाद ही उसकी सास, ससुर व पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


महिला ने इससे पहले भी इन तीनों के खिलाफ  मामला दर्ज करवाया था। लेकिन, बाद में समझौता हो गया था। महिला ने कहा कि सोमवार शाम करीब आठ बजे सास, ससुर व पति ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने मंगलवार को थाना करसोग पहुंचकर इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल करवा कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed