{"_id":"60b523a68ebc3e0bf31824fd","slug":"woman-hangs-in-chhatri-gohar-mandi-news-sml372126850","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरी में विवाहिता ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरी में विवाहिता ने लगाया फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। छतरी क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान सपना देवी पत्नी आलम चंद निवासी छतरी के रूप में की है। पुलिस आईपीसी की धारा 498 ए व 306 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर छतरी निवासी सपना देवी ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जिसका पता चलते ही परिजनों ने स्थानीय पंचायत को सूचित किया।
पंचायत ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के पिता राजेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है की उसके सास और ससुर उसको शादी के बाद मानसिक रूप से परेशान करते थे।
विज्ञापन
इसके बारे में कई बार उसने उन्हें फोन पर बताया। उन्होंने आरोप लगाया है कि सास ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।