{"_id":"574f22cd4f1c1b7d2810af5b","slug":"without-bill-4-10-lakh-metrial-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिल पकड़ा 4.10 लाख रुपये का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बिल पकड़ा 4.10 लाख रुपये का सामान
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कराधान विभाग के उड़नदस्ते की उत्तरी क्षेत्र पालमपुर की टीम ने जिला मंडी के थलौट के पास एक ट्रक में लदे सामान की तलाशी लेने पर बिना बिल के 4.10 लाख रुपये का सामान पकड़ा। इस पर विभाग ने उत्तर प्रदेश के व्यापारी पर 1.70 लाख रुपये जुर्माना किया। ट्रक में लोड सामान कुल्लू की तरफ ले जाया जा रहा था। आबकारी एवं कराधान अधिकारी अजय अवस्थी की अगुवाई में उड़नदस्ता पालमपुर ने थलौट के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल पर कुल्लू की ओर जा रहे ट्रक संख्या पीबी 65 एल-2363 की चेकिंग की।
विज्ञापन
ट्रक में जूते, मनियारी, गारमेंट का सामान लोड था जिसकी कीमत 4.10 लाख रुपये आंकी गई। सामान का बिल मांगने पर ट्रक चालक कोई बिल नहीं दिखा पाया। सामान को चोरी छिपे कुल्लू पहुंचाया जा रहा था। ट्रक में लोड सामान व्यापारी विपिन कुमार निवासी रोहनपुर जलालाबाद उत्तर प्रदेश का पाया गया। सामान लोड कर ट्रक दिल्ली से चला और बद्दी होते हुए कुल्लू जा रहा था। बैरियर पर चेकिंग होने के डर से ट्रक चालक चोरी छिपे रास्ते निकल रहा था। ट्रक बद्दी बैरियर से नहीं निकला।
विज्ञापन
उड़नदस्ते की अगुवाई कर रहे आबकारी एवं कराधान अधिकारी अजय अवस्थी ने बताया कि थलौट के पास ट्रक की चेकिंग की गई। इसमें सामान का कोई बिल नहीं था। माल को चोरी छिपे कुल्लू पहुंचाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि विभाग ने व्यापारी विपिन कुमार पर 1.70 लाख रुपये का जुर्माना किया। उसके बाद सामान व्यापारी को सौंपा गया। टीम में आबकारी एवं कराधान निरीक्षक सुरजीत कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार व चरण दास शामिल थे।
विज्ञापन