फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Will walk on the streets remembering Atal's contribution: Rakesh

अटल के योगदान को याद कर सड़कों पर चलेंगे पैदल : राकेश

Mon, 23 Dec 2024 04:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
Will walk on the streets remembering Atal's contribution: Rakesh
भाजपा प्रवक्ता ने कहा- सुशासन, वीर बाल दिवस पर हर बूथ में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। हिमाचल प्रदेश सुशासन दिवस और वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेशभर में विशेष आयोजन करेगी। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर हिमाचल सहित पूरे देश में श्रद्धांजलि और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राकेश जम्वाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार हर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। हिमाचल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में 171 मंडलों में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। यह वर्ष अटल के जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, इसलिए ये कार्यक्रम पूरे वर्ष जारी रहेंगे।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क जैसी योजनाओं से अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के ग्रामीण इलाकों को सड़क से जोड़ने का सपना साकार किया। इन सड़कों पर पैदल यात्रा कर उनके योगदान को याद किया जाएगा। स्कूलों और कॉलेजों में उनकी कविताओं और जीवन पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर देशभर में साहिबजादों के बलिदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय और संसदीय स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 000
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed