फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Taxi operators upset over directive to clear the parking area.

Mandi News: पार्किंग खाली करवाने के निर्देश से टैक्सी ऑपरेटर नाराज

Sat, 26 Sep 2026 01:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Taxi operators upset over directive to clear the parking area.
उचित व्यवस्था नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

यूनियन ने उपायुक्त, एसडीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मुख्यालय के बाईपास स्थित सकेती पुल के पास टैक्सी पार्किंग खाली करवाने के निर्देश के बाद टैक्सी ऑपरेटरों के सामने वाहनों को खड़ा करने का संकट खड़ा हो गया है। इससे नाराज देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए स्थायी और उचित पार्किंग व्यवस्था की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

यूनियन के प्रधान भूपेश ठाकुर ने बताया कि बीते वीरवार को यातायात पुलिस ने टैक्सी पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही, वाहन नहीं हटाने पर चालान की कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके बाद यूनियन की कार्यकारिणी ने बैठक कर मामला प्रशासन के समक्ष उठाने का निर्णय लिया। यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर टैक्सी ऑपरेटरों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि टैक्सी ऑपरेटर रोजाना यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाते हैं। ऐसे में वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था किए बिना मौजूदा स्थल से वाहनों को हटाने के निर्देश से उनके सामने व्यावहारिक परेशानी खड़ी हो जाएगी। भूपेश ठाकुर ने कहा कि प्रशासन जल्द टैक्सी ऑपरेटरों के लिए उचित पार्किंग स्थल उपलब्ध करवाए। यदि जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो यूनियन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed