{"_id":"6ab6cdfb82d51bbfc503afa4","slug":"anu-ground-readied-for-agniveer-recruitment-mandi-news-c-94-1-hmp1005-209678-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अग्निवीर भर्ती के लिए अणु का मैदान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अग्निवीर भर्ती के लिए अणु का मैदान तैयार
विज्ञापन
थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए तैयार अणु का सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
हमीरपुर। थल सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले युवाओं के ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड एवं डिग्री काॅलेज परिसर में होगी। 26 सितंबर से छह अक्तूबर तक आयोजित की जा रही भर्ती रैली के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। एडीसी अभिषेक गर्ग ने शुक्रवार सुबह एसडीएम संजीत सिंह, पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ रैली स्थल का जायजा लिया। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन एवं सेना के अन्य अधिकारियों के साथ सभी आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की। एडीसी अभिषेक ने बताया कि भर्ती रैली में जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के अभ्यर्थियों के अलावा क्लर्क श्रेणी की भर्ती के लिए प्रदेश के अन्य जिलों के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया भी यहीं की जाएगी। इससे अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 4571 होगी। प्रत्येक दिन लगभग 550 युवाओं का ग्राउंड टेस्ट होगा। यह प्रक्रिया अक्तूबर को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।
मौसम खराब रहने की स्थिति के लिए पांच और छह अक्तूबर को रिजर्व दिन रखे हैं। उम्मीदवारों की मैदान में एंट्री तड़के से ही शुरू हो जाएगी। इस दौरान बस सेवा की व्यवस्था भी की जाएगी। रैली स्थल के आस-पास सेना एवं पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए बाहर से आए सेना के लगभग 200 अधिकारियों एवं सैनिकों के रहने की व्यवस्था भी की गई है।
सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं अभ्यर्थी
थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने एडमिट कार्ड का अच्छी क्वालिटी का रंगीन प्रिंट साथ लेकर आएं। सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां और दो-दो सेल्फ सत्यापित प्रतियां साथ लाएं। इन दस्तावेजों में एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी प्रमाण पत्रों की तीन-तीन प्रतियां, अगर ओपन स्कूल से मैट्रिक की है तो अंतिम स्कूल के छोड़ने का प्रमाण पत्र जो सक्षम अधिकारी द्वारा काउंटर साइन किया हो, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, डोगरा क्लास या जाति प्रमाण पत्र, धर्म का प्रमाण पत्र, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, सेवारत सैनिक या भूतपूर्व सैनिक के पुत्र का प्रमाण पत्र, अविवाहित होने का प्रमाण पत्र, अधिसूचना में दिए गए फॉरमेट पर ऐफिडेविट, क्लर्क या एसकेटी के लिए ओ-लेवल सर्टिफिकेट, एनसीसी और खेल गतिविधियों के प्रमाण पत्र, बैंक खाता, पैन कार्ड, अन्य दस्तावेज और 20 पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।