फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dadi Panchayat objects to the marking of the cremation ground

Mandi News: श्मशानघाट की निशानदेही पर दाड़ी पंचायत को आपत्ति

Sat, 26 Sep 2026 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dadi Panchayat objects to the marking of the cremation ground
अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत दाड़ी और कोट लांगसा की सीमा पर चीड़ के जंगल में श्मशानघाट निर्माण के लिए राजस्व विभाग की ओर से की जा रही निशानदेही पर ग्राम पंचायत दाड़ी ने आपत्ति जताई है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि प्रस्तावित स्थल के आसपास रिहायशी मकान, दुकानें और निजी स्कूल हैं। ऐसे में यहां श्मशानघाट बनाने के बजाय कोई अन्य स्थान चिह्नित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अवाहदेवी क्षेत्र के कुछ लोगों ने श्मशानघाट निर्माण की मांग विधायक से की थी। विधायक के निर्देश पर राजस्व विभाग के कानूनगो और पटवारी शुक्रवार को मौके पर निशानदेही के लिए पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर दाड़ी पंचायत के प्रधान कृष्ण चंद, उपप्रधान मनोज चौहान, पूर्व प्रधान कुशल चंदेल, वार्ड सदस्य और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और विभाग के समक्ष आपत्ति दर्ज करवाई। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि चिह्नित स्थल दाड़ी पंचायत की सीमा में आता है और चीड़ के जंगल में स्थित है। आसपास रिहायशी क्षेत्र होने के कारण यहां श्मशानघाट बनने से लोगों को परेशानी हो सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस स्थान का उपयोग विश्रामगृह, पार्क या अन्य जनसुविधा के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रधान कृष्ण चंद ने कहा कि इससे पहले भी कुछ लोगों ने पंचायत की ग्रामसभा में इसी स्थान पर श्मशानघाट बनाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन ग्रामसभा में मौजूद लोगों ने उस समय असहमति जताई थी। स्थल चिह्नित करते समय पंचायत और स्थानीय लोगों की आपत्तियों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपप्रधान मनोज चौहान ने कहा कि अवाहदेवी का अधिकांश क्षेत्र ग्राम पंचायत चंबोह के अंतर्गत आता है, जबकि कुछ क्षेत्र ग्राम पंचायत बगवाड़ा में भी पड़ता है। ऐसे में श्मशानघाट के लिए भूमि चिह्नित करने से पहले संबंधित पंचायतों और स्थानीय लोगों से चर्चा की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed