फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Showed support for the safety of sailors by wearing black armbands.

Mandi News: नाविकों की सुरक्षा के लिए काली पट्टी बांध जताया समर्थन

Sat, 26 Sep 2026 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Showed support for the safety of sailors by wearing black armbands.
हमीरपुर। राजपूत कल्याण सभा हमीरपुर ने समुद्र में कार्यरत नाविकों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की अपील की है। सभा के पदाधिकारियों ने ‘नाविक महासागर की धड़कन हैं’ अभियान के साथ एकजुटता जताते हुए बाजू पर काली पट्टी बांधकर समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन

सभा के अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर ने कहा कि काली पट्टी समुद्र में कठिन परिस्थितियों में सेवाएं देने वाले नाविकों के सम्मान का प्रतीक है। साथ ही, यह उन परिवारों के प्रति संवेदना का माध्यम है, जिन्होंने समुद्री सेवाओं के दौरान अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, युवाओं, सामाजिक संस्थाओं और जागरूक नागरिकों से इस मानवीय अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी नाविक की जान अमूल्य है और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी जोगिंद्र ठाकुर, अजय, रविंद्र सकलानी, प्रवीण और महिंद्र भारद्वाज ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर अभियान के प्रति समर्थन जताया। सभा ने जून में समुद्री जहाज पर हुए हमले में हमीरपुर के आदित्य शर्मा सहित भारत के दो अन्य अधिकारियों की मौत पर दुख जताया। सभा ने केंद्र सरकार से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और घटना के लिए जिम्मेदार देश के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed