फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Weather is kind, Paddal fair venue becomes lively

Mandi News: मौसम मेहरबान, पड्डल मेला स्थल में लगी रौनक

Sat, 01 Mar 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Weather is kind, Paddal fair venue becomes lively
आस्था का सैलाब....छोटी काशी ​शिवरात्रि महोत्सव अवसर पर पड्डल मैदान में मौसम साफ होने पर विराज
मंडी। मौसम मेहरबान होते ही पड्डल मेला स्थल में रौनकें लग गईं। मैदान में सजी दुकानों में खरीदारी के लिए लोग उमड़ आए। महिलाएं और युवतियां फास्ट फूड की दुकानों पर व्यंजनों का लुत्फ उठाती रहीं तो दूसरी तरफ जीत के लिए बेटियां मैदान पर पसीना बहाती रहीं। प्रतियोगिता में अपनी-अपनी टीमों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

मेला स्थल के प्रवेश द्वार पर कीचड़ होने के बावजूद पूरा पड्डल भरा हुआ नजर आया। डोम के अंदर लोग दुकानदारों से मोलभाव करते दिखे। मेला स्थल पर कई जगह पानी और कीचड़ होने के कारण कुछ दुकानदार अपनी दुकानें नहीं सजा पाए हैं। शनिवार को बल्ह से पहुंची विद्या देवी, अरुणा, सराज से आई मोनिका ठाकुर, दीक्षा, दिपाली, द्रंग से पत्नी के साथ आए सुरेंद्र ने बताया कि अभी दुकानदारों ने सामान के ज्यादा दाम लगाए हैं। देर शाम को जलेबी और पकौड़े भी खूब बिके।
विज्ञापन




...

युवाओं में चढ़ा ड्राइविंग का क्रेज, नियम बता रहे कर्मचारी
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी युवाओं को ड्राइविंग सिमुलेटर की मदद से ड्राइविंग सिखा रहे हैं। साथ ही यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दे रहे हैं। प्रदर्शनी में बैठे ड्राइविंग स्कूल के कार्यालय अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि हर रोज 80 से 100 युवक सिमुलेटर की मदद से ड्राइविंग के गुर सीख रहे हैं। अभ्यास निशुल्क करवाया जा रहा है। साथ ही वाहन चलाते समय कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिएं, इसके बारे में भी बताया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय की अधीक्षक अनिता कटोच ने बताया कि सिमुलेटर की मदद से ड्राइविंग सीखी जा सकती है। ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..

बच्चों से रखें दोस्ताना व्यवहार
एक युद्ध नशे के विरुद्ध को लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय मंडी ने विशेष प्रदर्शनी लगाई है। लोगों काे बताया जा रहा है कि पूरा समाज नशे की चपेट में आ रहा है। 18 साल से कम बच्चे भी नशे की गिरफ्त में हैं। दिशा से भटकने और गलत रास्ते पर चलने के लिए यही उम्र संवेदनशील है। अभिभावकों को जिम्मेदारी समझनी चाहिए और बच्चों के साथ मजबूत संबंध एवं दोस्ताना व्यवहार कर विश्वास करना चाहिए। घर के छोटे काम करवाने चाहिए। तहसील कल्याण अधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया कि एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को जनता का खूब साथ मिल रहा है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed