फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Waterlogging due to rain in Jogindernagar, debris entered residential areas

Mandi News: जोगिंद्रनगर में बारिश से जलभराव, रिहायशी इलाकों में घुसा मलबा

Thu, 26 Jun 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 26 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain in Jogindernagar, debris entered residential areas
जोगिंद्रनगर में वर्षा से ऐथलेटिक सेंटर में भरा पानी। स्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिला में बारिश ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। जोगिंद्रनगर में मंगलवार रात को पहली बार 113 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। आधी रात को हुई तेज बारिश से शहर में जलभराव हो गया। 20 से अधिक दुकानों और रिहायशी क्षेत्रों में पानी घुस जाने से दुकानदारों और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मंडी-पठानकोट हाइवे की नालियां ब्लॉक होने से आदर्श कन्या पाठशाला, पुलिस थाना चौक, मुख्य बाजार और बस अड्डा परिसर के समीप पानी इकट्ठा होने से लोग सहम उठे। कृषि विभाग के फार्मों में बारिश का पानी घुस जाने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। वर्षा के पानी के तेज बहाव से शहर की सड़कों में मलबा भर गया। एथलेटिक्स सेंटर जोगिंद्रनगर में भी बारिश का पानी एकत्रित होने से तालाब बन गया। इस कारण बुधवार को सभी प्रकार की खेल गतिविधियों पर विराम लगा रहा। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि पशु चिकित्सालय और ढेलू के समीप एनएचएआई के कलवर्ट ब्लॉक होने से बारिश का पानी शहर में घुस जाने से आधी रात को लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है। सरकाघाट सड़क पर गरोडू, झलवाण में भी बारिश के पानी ने खूब तबाही मचाई।
विज्ञापन

एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि उपमंडल में मंगलवार देर रात से बुधवार को जारी बारिश से किसी भी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं पहुंची है। जलशक्ति और लोक निर्माण विभाग से नुकसान की रिपोर्ट तलब कर जिला प्रशासन को प्रेषित की गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा से हुए नुकसान का आकलन राजस्व विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed