फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Waterguard dies after falling in well

ग्रयोह में कुएं में गिरने से वाटरगार्ड की मौत

Sun, 07 Nov 2021 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Waterguard dies after falling in well
टिहरा (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत ग्रयोह के बंगबारी गांव के वाटरगार्ड पद पर तैनात 42 वर्षीय व्यक्ति की कुएं में गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी सरकाघाट तिलक राज ने खबर की पुष्टि की।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम पंचायत ग्रयोह के अपर ठाणा वार्ड के बंगबारी गांव का 42 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र छीतरु राम जब अपने घर लौट रहा था तो अचानक रास्ते में पड़ने वाले कुंए के पास उसका पैर फिसल गया। इससे वह कुएं में गिर गया।
विज्ञापन

इस दौरान सिर पर लगी गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई। कुएं के पानी कम मगर दलदल थी। स्थानीय लोगों ने मौके पर इकट्ठा होकर बड़ी मशक्कत से दलदल से उसे बाहर निकाला और उसे नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन ने फौरी राहत के रूप में दस हजार की मदद मुहैया करवाई है। डीएसपी सरकाघाट तिलक राज ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed