फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Water will reach the fields of Lohara and Nalsar

Mandi News: लोहारा, नलसर के खेतों में पहुंचेगा पानी

Mon, 28 Apr 2025 11:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:38 AM IST
विज्ञापन
Water will reach the fields of Lohara and Nalsar
मंडी। लोहारा और नलसर पंचायत की करीब 300 बीघा जमीन की सिंचाई के लिए अब किसानों को बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जापान इंटरनेशनल कॉऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के तहत दोनों पंचायतों की सीमा पर सिंचाई योजना का निर्माण कार्य शुरू हो गया। ट्यूबवेल के लिए मशीनरी से ड्रिलिंग की जा रही है। ट्यूबवेल के निकट ही जल भंडारण किया जाएगा। इसके लिए साथ ही ओवरहेड टैंक का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

बल्ह विधानसभा क्षेत्र की लोहारा और नलसर पंचायत के अंतिम छोर पर दरबाथू गांव के निकट करीब 50 लाख की लागत से सिंचाई योजना का कार्य शुरू हो गया है। जमीन की गहराई में पानी के साथ-साथ मिट्टी के सैंपल भी एकत्रित किए जा रहे हैं। लोहारा पंचायत के उपप्रधान बबलू वालिया ने बताया कि ड्रिलिंग के दौरान प्रचुर मात्रा में पानी होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बहुत जल्द ड्रिलिंग का कार्य खत्म हो जाएगा। पानी के इस स्रोत के साथ ऊंचाई पर ओवरहेड टैंक का निर्माण होगा। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद जाइका परियोजना प्रबंधन की ओर से शेष अन्य कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना के तैयार हो जाने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
राइट बैंक इरीगेशन स्कीम से छूट गया था क्षेत्र
बल्ह घाटी के दाएं तट को सिंचाई सुविधा प्रदान करने वाली राइट बैंक इरीगेशन स्कीम से करीब तीन सौ बीघा क्षेत्र छूट गया था। इस कारण किसानों को खेतों की सिंचाई करना बेहद मुश्किल हो रहा था। क्षेत्र में लोग बड़े पैमाने पर टमाटर समेत अन्य नगदी फसलों का उत्पादन करते हैं। योजना के तैयार होने से किसानों को बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

...
लोहारा पंचायत में सिंचाई योजना के लिए ट्यूबवेल से पानी लिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए ड्रिलिंग का कार्य शुरू हो गया है। योजना के शेष कार्य के लिए जल्द टेंडर की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
-डाॅ. हेमराज वर्मा, जिला परियोजना अधिकारी जाइका
.............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed