फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Warning of blockade given over the poor condition of NH

Mandi News: एनएच की बदहाली पर दी चक्का जाम की चेतावनी

Tue, 26 May 2026 05:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
Warning of blockade given over the poor condition of NH
बालीचौकी से बंजार तक खस्ताहाल सड़क पर भड़के व्यापारी
विज्ञापन

विभाग पर अनदेखी के लगाए आरोप, बैठक कर बनाई रणनीति

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। औट से बंजार तक राष्ट्रीय राजमार्ग-305 की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सड़क की खराब हालत से परेशान व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और स्थानीय लोगों ने सरकार और विभाग के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। सोमवार को व्यापार मंडल बालीचौकी और अन्य संगठनों ने बैठक कर आगामी दो-चार दिन में रणनीति तय कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

व्यापार मंडल का आरोप है कि तीर्थन और जीभी वैली जैसे विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से गुजरने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत जानबूझकर खराब रखी जा रही है। इससे पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है और क्षेत्र की छवि खराब हो रही है। लोगों का कहना है कि जब भी कोई संगठन आवाज उठाता है तो विभाग एक-दो दिन काम का दिखावा कर फिर गायब हो जाता है। व्यापार मंडल बालीचौकी के प्रधान यशवंत सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बालीचौकी में बैठक हुई थी। उस दौरान विभाग ने मेले तक अथवा एक माह के भीतर सड़क को पूरी तरह पक्का करने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय बीतने के बावजूद बालीचौकी बाजार के आसपास भी काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की हालत नहीं सुधारी गई तो व्यापार मंडल और अन्य संगठन मिलकर एनएच-305 पर चक्का जाम करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ टहल सिंह ने बताया कि एनएच-305 पर दो स्थानों पर टारिंग का कार्य चल रहा है। जिभी से बंजार और बंजार से बालीचौकी की ओर सड़क पर काम किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिन में बालीचौकी क्षेत्र में भी टारिंग शुरू कर दी जाएगी ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed