फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Waited for hours, when the turn came, patients were sent to another prescription counter

Mandi News: घंटों किया इंतजार, बारी आई तो दूसरे पर्ची काउंटर पर भेजे मरीज

Thu, 05 Sep 2024 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 05 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Waited for hours, when the turn came, patients were sent to another prescription counter
जोनल अस्पताल में खोले गए अतिरिक्त काउंटर पर पर्ची बनवाने के लिए लगी मरीजों की लंबी कतारें- संवा
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मरीजों की सुविधा के लिए हाल ही में तीन पर्ची काउंटर स्थापित किए गए हैं, लेकिन इन काउंटरों की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है। मरीजों को पर्ची प्राप्त करने के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है और कई बार उन्हें एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर भेजा जा रहा है, जिससे उन्हें और भी अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में वर्तमान में दो पर्ची काउंटर संचालित हो रहे हैं और एक अतिरिक्त काउंटर छुट्टी वाले दिन के बाद अगले दिन स्थापित किया गया है, जिससे कुल मिलाकर तीन काउंटर हो गए हैं। पहले दो काउंटरों पर वरिष्ठ नागरिकों और आभा पर्ची बन रही हैं, जबकि तीसरे काउंटर पर सामान्य पर्चियां बनाई जा रही हैं। हालांकि, इस व्यवस्था का कहीं कोई नोटिस नहीं लगाया गया है। इससे मरीजों को परेशानी हो पड़ रहा है।
विज्ञापन

झटिंगरी निवासी नूपे राम, मझवाड़ निवासी कांता देवी, शिवा बदार निवासी पूर्ण चंद, काचरी देवी, छपराहण के बुद्धि सिंह आदि ने बताया कि सोमवार को अवकाश के बाद जब वे पर्ची बनाने के लिए कतार में खड़े रहे, तो एक घंटे इंतजार करने के बाद उन्हें बताया गया कि 60 साल से कम उम्र के लोगों की सामान्य पर्ची दूसरी जगह बनाई जाएगी। वहां पहुंचने पर दोबारा उन्हें लंबी कतारों में लगना पड़ा, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त काउंटर को ट्रायल आधार पर खोला गया है और यदि यह व्यवस्था सफल रहती है, तो इसे नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। अस्पताल प्रबंधन इस व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयासरत है, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed