फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Voters travel 7 kilometers to reach Manjhagan booth

Mandi News: मंझागण बूथ पर पहुंचने को 7 किलोमीटर का सफर तय करते हैं मतदाता

Thu, 30 May 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Voters travel 7 kilometers to reach Manjhagan booth
सुंदरनगर के मंझागण बूथ पर पहुंचने के लिए पहाड़ी के संकरे रास्तों से गुजरती पोलिंग पार्टी।
सड़क से एक घंटा पैदल चलकर बूथ पर पहुंची पोलिंग पार्टी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर (मंडी)। एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान कराने को लेकर वीरवार को पोलिंग पार्टियां सुंदरनगर के राजकीय बहुतकनीकी के मैदान से ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो गई है। सुंदरनगर में लोकसभा चुनाव में मतदान कराने को लेकर कुल 114 बूथ बनाए गए है। इन बूथों में मंझागण बूथ ऐसा है जहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को सड़क से करीब एक घंटा पैदल सफर करना पड़ा, लेकिन कई मतदाताओं को यहां मतदान के लिए पहुंचने के लिए 7 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है। सुंदरनगर की पिछड़ी और दुर्गम ग्राम पंचायत जरल में स्थित इस बूथ में कुल 390 मतदाता है। इनमें से 190 पुरुष तथा 170 महिलाएं शामिल है। इस बूथ का दायरा करीब 7 किलोमीटर है। अनेक मतदाताओं को बूथ पर पहुंचने के लिए कई पहाडिय़ां पार कर तीन से चार घंटे का पैदल सफर तय करना पड़ता है। बावजूद इसके इस बूथ के मतदाता हर बार बढ़चढ़ कर मतदान करने को पहुंचते है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम गिरीश समरा ने बताया वीरवार शाम को पोलिंग पार्टी अपने बूथ पर पहुंच गई है। इसमें चार सदस्यों के साथ दो पुलिसकर्मी शामिल है।

सुंदरनगर के मंझागण बूथ पर पहुंचने के लिए पहाड़ी के संकरे रास्तों से गुजरती पोलिंग पार्टी।

सुंदरनगर के मंझागण बूथ पर पहुंचने के लिए पहाड़ी के संकरे रास्तों से गुजरती पोलिंग पार्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed