{"_id":"6ae9d53f8a44fbf0b009bc89","slug":"volunteers-crafted-earthen-lamps-to-promote-the-message-of-a-green-diwali-mandi-news-c-90-1-ssml1024-220358-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मिट्टी के दीपक बना स्वयंसेवकों ने दिया ग्रीन दीपावली का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मिट्टी के दीपक बना स्वयंसेवकों ने दिया ग्रीन दीपावली का संदेश
विज्ञापन
वल्लभ कॉलेज में हस्तनिर्मित दीपकों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए लगाया स्टॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ग्रीन दीपावली अभियान के तहत विशेष गतिविधि आयोजित की गई। अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में ग्रीन दीपावली सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया। यहां विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ तस्वीरें लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
एनएसएस अध्यक्ष वंशिका के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में स्वयंसेवकों ने स्वयं मिट्टी के आकर्षक दीपक बनाए तथा उन्हें विभिन्न रंगों और सुंदर कलात्मक डिजाइनों से सजाया। इन हस्तनिर्मित दीपकों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए विशेष स्टॉल लगाया गया, जिसे विद्यार्थियों और शिक्षकों ने खूब सराहा।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूक किया। साथ ही मिट्टी के दीपक अपनाने, स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की। इस गतिविधि में वंशिका के साथ विशाल, कनिष्का, स्वाति, अंशिका और पूर्णिमा सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपाली अशोक ने इस पहल की सराहना की।