फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Volleyball, chess, tug of war and matka breaking competitions will be held in Karsog Nalwad fair

Mandi News: करसोग नलवाड़ मेला में वॉलीबाल, चेस, रस्साकशी और मटका फोड़ स्पर्धाएं होगी

Sat, 29 Mar 2025 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 29 Mar 2025 07:55 AM IST
विज्ञापन
Volleyball, chess, tug of war and matka breaking competitions will be held in Karsog Nalwad fair
करसोग (मंडी)। अप्रैल में आयोजित होने वाले सात दिवसीय नलवाड़ मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एसडीएम करसोग गौरव महाजन की अध्यक्षता में व्यापार मंडल और खेल समिति की बैठक हुई। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं और इसे भव्य बनाने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने व्यापार मंडल से आग्रह किया कि स्थानीय व्यापारी भी मेले में स्टॉल लगाकर लाभान्वित हों। व्यापार मंडल के सदस्यों ने मेले के सफल आयोजन में सहयोग का आश्वासन दिया। मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम करसोग की अध्यक्षता में हुई खेल समिति बैठक में युवाओं को नशे से दूर रखने और मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मेले में वॉलीबाल, शतरंज, रस्साकशी और मटका फोड़ प्रतियोगिताएं होंगी, जिनके विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिताओं के लिए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। वॉलीबाल टीम के लिए 1200 रुपये, बैडमिंटन सिंगल में 500 रुपये, डबल में 800 रुपये, शतरंज में 100 रुपये और 200 रुपये, रस्साकशी में 1100 रुपये, जबकि मटका फोड़ के लिए 100 रुपये शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में व्यापार मंडल प्रधान नवीन गुप्ता, विशाल, महेश गुप्ता, मनीराम, नानक चंद, अंकुश महाजन, खेल समिति के हुक्म चंद, विनोद कुमार, पूर्ण चंद, हितेश ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed