फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers said, Sundarnagar-Sidhyani bus should be run till Dahanu

Mandi News: ग्रामीण बोले, डहणू तक चलाई जाए सुंदरनगर-सिध्याणी बस

Sat, 19 Apr 2025 03:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 03:28 PM IST
विज्ञापन
Villagers said, Sundarnagar-Sidhyani bus should be run till Dahanu
उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री से मिलकर ग्रामीणों ने लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। सुंदरनगर डिपो की सुंदरनगर-सिध्याणी वाया लेदा बस को ग्राम पंचायत डहणू मुख्यालय तक चलाने की मांग ग्रामीणों ने उठाई है। बीते दिनों डहणू पंचायत का प्रतिनिधिमंडल ग्राम पंचायत के उपप्रधान देवेंद्र ठाकुर की अगुवाई में उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिला।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल ठाकुर नेत्र सिंह, नरेंद्र ठाकुर, जीवन शर्मा, खेम चंद, योग राज ने मंत्री से सुंदरनगर डिपो की सुंदरनगर-सिध्याणी वाया लेदा बस सेवा को ग्राम पंचायत डहणू मुख्यालय तक चलाने की मांग की है। यह बस शाम को 5:00 बजे सुंदरनगर से चलती है और सवा सात बजे सिध्याणी पहुंचती है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मांग की है कि सिध्याणी से डहणू मात्र चार किलोमीटर है। डहणू के लिए कोई बस सेवा नहीं है। अगर इस बस के रूट को डहणू तक किया जाता है तो डहणू पंचायत की सैकड़ों आबादी को बस सेवा का लाभ मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल ने मंडी-बलद्वाड़ा वाया सोयरा, डहणू, पनोल लेदा बस सेवा के रूट को नियमित करने की मांग की है। उधर, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए मंडलीय प्रबंधक और क्षेत्रीय प्रबंधक को आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed