फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers met former CPS to solve drinking water problem

Mandi News: पेयजल समस्या के निदान के लिए पूर्व सीपीएस से मिले ग्रामीण

Sat, 15 Jun 2024 06:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers met former CPS to solve drinking water problem
सुंदरनगर में पेयजल की समस्या को लेकर पूर्व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर से मिलते हैं ग्रामीण। संवाद
जल शक्ति विभाग को दिए समस्या का समाधान करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। भीष्ण गर्मी के चलते प्राकृतिक स्रोत सूखने और पानी कम होने से पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत जाम्बला के मडेहन और बनौला के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर से सुंदरनगर में उनके कार्यालय में मिला।
ग्रामीणों में बनौला गांव की शालिंद्रा, बबली, दमोदरी, कौशल्या, अनु, मंझनु, सुनीता, गोल्डी, सुभाष चंद, चेना राम, चमन लाल, श्रवण कुमार, चमन और रोशन ने सोहन लाल ठाकुर को दिए मांग पत्र में बताया कि गांव में पेयजल आपूर्ति न होने से पेयजल संकट गहरा गया है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सोहन लाल ठाकुर को समस्या से विस्तारपूर्वक अवगत करवाते हुए अतिशीघ्र इसका समाधान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए सोहन लाल ठाकुर ने जल शक्ति मंडल सुंदरनगर के अधिकारियों से क्षेत्र की पेयजल योजनाओं के बारे में फीडबैक ली और ग्रामीणों की समस्या और परेशानी का हल करने के लिए बात की गई और विभाग को जल्द से जल्द दोनों गांव के लिए वैकल्पिक रूप से अन्य स्रोत से पेयजल आपूर्ति की लाइन जोड़ते हुए समस्या के हल के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों गांवों के पेयजल स्रोतों में पानी का स्तर बहुत कम हो गया है, जिससे पेयजल संकट गहराया हुआ है। वैकल्पिक स्रोत से पेयजल आपूर्ति कर समस्या का हल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed