फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vikramaditya's family sold apples on scooters, today they themselves are on bail

विक्रमादित्य के परिवार ने स्कूटरों पर बेचे थे सेब, आज खुद हैं जमानत पर : कंगना

Mon, 20 May 2024 02:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Vikramaditya's family sold apples on scooters, today they themselves are on bail
बल्क के भंगरोटू में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती भाजपा की प्रत्याशी  कंगना रणौत
नेरचौक (मंडी)। मंडी संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रणौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा जुबानी हमला बोला। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के भंगरोटू में आयोजित एक चुनावी सभा में कंगना ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह के परिवार ने स्कूटरों पर सेब बेचे थे और आज वह खुद भी जमानत पर हैं।
विज्ञापन

कंगना ने विक्रमादित्य सिंह के परिवार को पावर हंगरी परिवार की संज्ञा दी और कहा कि मंत्रिपद और अध्यक्ष पद में से इस परिवार को एक पद नैतिकता के आधार पर छोड़ देना चाहिए था, लेकिन सत्ता की भूख के कारण ऐसा नहीं कर पाए। भाजपा में कभी ऐसे संस्कार नहीं हैं कि एक ही परिवार कुंडली मारकर बैठा रहे। इंडी गठबंधन को महाजहरीला गठबंधन बताते हुए उन्होंने कहा कि इस गठबंधन में एक से बढ़कर एक भ्रष्टाचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

कंगना ने सीएम सुक्खू पर भी तीखा जुबानी हमला बोला और कहा कि जयराम ठाकुर को फ्लॉप डायरेक्टर बताने वाले पहले यह जान लें कि जयराम ठाकुर ने पूरे पांच वर्षों तक स्थिर सरकार चलाई थी। मगर कांग्रेस की सरकार तो 15 महीनों में ही डगमगा गई। आने वाली चार जून को कांग्रेस की फिल्म इस कद्र फ्लॉप होगी कि पर्दे से ही उतर जाएगी। केंद्र के साथ-साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह मीडिया को बुलाकर अपने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करते हैं और कहते हैं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में नेतृत्व की क्षमता नहीं है। प्रदेश में भी दोनों मां-बेटा अपनी ही सरकार को काम न होने पर कोसते हैं और इस्तीफा भी दे देते हैं। मगर पांच मिनट बाद ही सुक्खू भाई-सुक्खू भाई करके गलबहियां डालने लग जाते हैं। इस दौरान उन्होंने विक्रमादित्य सिंह के रोने की मिमिक्री भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed