Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Family Court Rejects Wife 50000 Monthly Maintenance Plea Himachal Pradesh

हिमाचल: मोहाली में 22 हजार किराये का फ्लैट, पति से मांगा 50 हजार हर महीने गुजारा भत्ता; खारिज हुई याचिका

Sat, 14 Nov 2026 09:54 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Sat, 14 Nov 2026 09:54 AM IST
सार

मंडी फैमिली कोर्ट ने पति से 50 हजार रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता मांगने वाली महिला की याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने पाया कि पत्नी पति से अलग रहने का कोई ठोस कारण साबित नहीं कर सकी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mandi Family Court Rejects Wife 50000 Monthly Maintenance Plea Himachal Pradesh
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी फैमिली कोर्ट ने पति से 50 हजार रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता दिलाने की मांग करने वाली पत्नी की याचिका खारिज कर दी है। प्रधान न्यायाधीश की अदालत ने अपने फैसले में कहा कि महिला पति से अलग रहने का कोई पर्याप्त और ठोस कारण साबित नहीं कर पाई।

विज्ञापन
Trending Videos

मामले के अनुसार महिला की शादी 8 दिसंबर 2019 को मंडी जिले के एक व्यक्ति से हुई थी। पत्नी ने अदालत में आरोप लगाया था कि शादी के करीब तीन महीने बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसके चलते अगस्त 2020 में उसे मायके में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद महिला ने अदालत में याचिका दायर कर पति से 50 हजार रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता दिलाने की मांग की। महिला ने पति की मासिक आय दो लाख रुपये से अधिक बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने कहा- अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई पत्नी
वहीं, पति ने अदालत में पत्नी के आरोपों का विरोध करते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी। पति ने अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बताया कि वह अपने पिता के कारोबार में काम करता है और उसे 10 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता है।
विज्ञापन

मोहाली में 22 हजार रुपये किराये पर रह रही थी महिला
सुनवाई के दौरान अदालत के सामने यह तथ्य भी आया कि महिला पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ में 22 हजार रुपये मासिक किराये पर फ्लैट लेकर रह रही थी। हालांकि, महिला ने अपनी आय शून्य बताई थी। मामले की सुनवाई के दौरान पंचायत प्रधान ने भी अदालत में बयान दिया कि पत्नी ने पति के साथ वापस जाने से इन्कार कर दिया था।

साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने खारिज की याचिका
मामले से जुड़े दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों पर विचार करने के बाद मंडी फैमिली कोर्ट ने पाया कि महिला पति से अलग रहने का पर्याप्त कारण साबित नहीं कर पाई है। इसी आधार पर प्रधान न्यायाधीश की अदालत ने 50 हजार रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता दिलाने की मांग वाली उसकी याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed