फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vifra Employees Federation on making fourth class employees wash dirty utensils

Mandi News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से जूठे बर्तन धुलाने पर विफरा कर्मचारी महासंघ

Wed, 08 May 2024 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 08 May 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Vifra Employees Federation on making fourth class employees wash dirty utensils
मंडी। शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष भुट्टो राम ने आरोप लगाया कि प्रदेश के कुछ स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से जूठे बर्तन साफ करवाए जा रहे हैं। इसका संघ कड़ा विरोध करता है। उन्होंने इस समस्या के बारे में उच्च शिक्षा निदेशक शिमला को भी पत्र लिखकर अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर विभाग इस समस्या को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया है, तो संघ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेगा। उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक शिमला से मांग उठाई कि वह सभी उप शिक्षा निदेशक कार्योलयों को आदेश दें कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से कार्यालय के अतिरिक्त और काेई काम न करवाया जाए।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक को भेजे गए पत्र में यह भी लिखा गया है कि रात्रि सेवा देने वाले कर्मचारियों के साथ भी अन्याय हो रहा है। प्रदेश के सभी कर्मचारी आठ घंटे सेवा देते हैं। मगर शिक्षा विभाग में रात्रि सेवा देने वाले कर्मचारियों से 16-17 घंटे सेवाएं ली जा रही हैं। कुछ स्कूलों में कंपनसेटरी लीव भी कर्मचारियों को नहीं दी जा रही। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है उपरोक्त समस्या व मांगों पर जल्दी निर्णय नहीं लिया गया तो मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष भी मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed