फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Union furious after cancellation of licenses of 100 street vendors

Mandi News: 100 रेहड़ी-फड़ी धारकों के लाइसेंस रद्द करने के बाद उग्र हुई यूनियन

Sun, 11 Aug 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 11 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Union furious after cancellation of licenses of 100 street vendors
31 अगस्त से पहले टीवीसी की बैठक बुलाने की मांग, रद्द करने का जानेगी कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम क्षेत्र मंडी में 100 रेहड़ी-फड़ी धारकों के लाइसेंस रद्द करने के बाद यूनियन उग्र हो गई है। रविवार को यूनियन ने तारा चंद भवन मंडी में प्रधान सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक की और आगे की रणनीति तैयार की।
बैठक में मंडी नगर निगम के अलावा जिला परिषद सुंदरनगर, नेरचौक और रिवालसर क्षेत्र की कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक में फैसला लिया गया कि उच्चाधिकारियों से निवेदन के बाद भी जिन रेहड़ी धारकों को लंबे समय से लाइसेंस जारी नहीं हो रहे हैं और वेंडरों को रेहड़ी लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। अगर उनकी मांगों को 31 अगस्त से पहले टीवीसी बैठक बुलाकर पूरा नहीं किया गया तो 6 सितंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर उपायुक्त मंडी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में रद्द किए लाइसेंस का कारण भी पूछा जाएगा। बता दें कि मंडी नगर निगम क्षेत्र में 100 रेहड़ी धारकों के लाइसेंस रद्द करने के बाद इनकी संख्या अब 250 ही रह गई है। बैठक में गुजराती तथा शहर के अन्य प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई और अधिकारियों की ओर से कोई सुध न लेने पर चिंता जताई गई। बैठक में सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह महासचिव राजेश शर्मा, गुरदास वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed