फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ultrasound will be done in Civil Hospital Padhar after two decades

Mandi News: नागरिक अस्पताल पधर में दो दशक बाद होंगे अल्ट्रासाउंड

Sat, 10 May 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound will be done in Civil Hospital Padhar after two decades
पधर अस्पताल में अल्टृासाउंड जांच करते डाक्टर नितिन ठाकुर। स्त्रोत- विभाग - फोटो : पीएसआईटी
पधर (मंडी)। नागरिक अस्पताल पधर में मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गई है। अस्पताल में दो दशक के बाद सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की है। शनिवार से ही पधर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेस्ट होना शुरू हो गए।
विज्ञापन

अब गर्भवती महिलाओं की पधर अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड जांच होगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने मई और जून महीने के लिए अल्ट्रासाउंड के लिए चार्ट बना दिया है। पधर अस्पताल में 2005 से अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं मिल रही थी। रेडियोलॉजिस्ट न होने से मशीन सफेद हाथी बनी हुई थी। सरकारी आदेशों के अनुसार डॉ. नितिन ठाकुर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन पर सेवाएं देंगे। पधर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा न मिलने से लोगों को जोनल अस्पताल मंडी या जोगिंद्रनगर अस्पताल रेफर किया जाता था।
विज्ञापन

उधर, बीएमओ पधर डाॅ. संजय महाजन ने बताया कि सिविल अस्पताल पधर में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू हो गई है। खासकर गर्भवती महिलाओं की सिविल अस्पताल पधर में ही अल्ट्रासाउंड जांच होगी। मई और जून में गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की तिथियां अस्पताल प्रशासन ने घोषित कर दी हैं। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पधर अस्पताल से कोई भी केस अब रेफर नहीं किया जाएगा। लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए अब निजी केंद्रों में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed